Delhi: मुनक नहर का बांध टूटने से दिल्ली के निचले इलाकों में भरा पानी, मौके पर पहुंची Atishi

Delhi flood News:

Delhi flood News: हरियाणा से दिल्ली में आने वाली मुनक नहर का बांध टूटने से बवाना की रिहायशी कॉलोनी के कुछ हिस्सों में घुटनों तक पानी भर गया। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।दिल्ली की मंत्री आतिशी ने गुरुवार को कॉलोनी का दौरा किया और नहर में दरार के पीछे साजिश का शक जताया।आतिशी ने कहा, “हम बवाना में मुनक नहर के एंट्री गेट पर हैं। कल रात 12 बजे से दो बजे के बीच तटबंध में दरार आ गई, पानी आसपास के इलाकों में घुस गया। इस नहर का रखरखाव हरियाणा सिंचाई विभाग के  द्वारा किया जाता है उनकी टीम यहां है। मरम्मत का काम किया जा रहा है।

Read Also: चड्डी-बनियान गिरोह ने पुलिस पर किया हमला, 2 पुलिसकर्मियों घायल

मुनक नहर में आई दरार, मरम्मत का काम शुरू – अगले कुछ घंटों में मरम्मत का काम पूरा हो जाएगा। तीन-चार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट प्रभावित हुए हैं। कल शाम तक नॉर्मल वाटर सप्लाई फिर से शुरू हो जाएगी। हमें जांच करने की ज़रूरत है कि क्या कोई गड़बड़ी हुई है।पुलिस के अधिकारी ने बताया कि मुनक नहर के बैराज से पानी गुरुवार को उत्तर पश्चिमी दिल्ली की जेजे कॉलोनी के जे, के और एल ब्लॉक में घुस गया जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Read Also: Kedarnath Dham: दिल्ली में बनने जा रहा है केदारनाथ मंदिर, CM धामी ने किया शिलान्यास

जल मंत्री आतिशी ने बोल दी बड़ी बात- नहर का पानी बाहर आने के बारे में हमने आधी रात को ही राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), बाढ़ नियंत्रण विभाग, जन कल्याण विभाग और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) सहित सभी संबंधित विभागों को सूचित कर दिया था।’’उन्होंने बताया कि सोनीपत की तरफ से पानी का प्रवाह कम हो गया है और अधिकारियों ने हरियाणा से नहर के गेट बंद करने का अनुरोध किया है ताकि प्रवाह को नियंत्रित किया जा सके।ये नहर हरियाणा के करनाल जिले के मुनक में यमुना नदी से निकलती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *