Crime News: दिल्ली के जाफराबाद में नाबालिग की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Crime News:

Crime News: उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में भाई और दोस्त के साथ शॉपिंग करने गए युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।लड़के के बड़े भाई की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।मृतक के भाई मोहम्मद कैफ ने कहा कि उसका छोटा भाई और दोस्त कुछ कपड़े खरीदकर दुकान से बाहर आ रहे थे, तो कुछ लोगों ने उस समय हमला किया।

Read Also: Crime News: पुंछ में नवजात जुड़वां बच्चियों की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने कही ये बात- पुलिस ने बताया कि हमलावर कबीर नगर इलाके के रहने वाले हैं और एक दूसरे को जानते थे।वारदात गुरुवार रात करीब नौ बजे जाफराबाद के मरकरी चौक के पास हुई।इलाके के डीसीपी जॉय तिर्की ने बताया कि लड़के को पीठ में गोली लगी थी और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।तिर्की ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अपराधियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है

आरोपियों की जांच में जुटी पुलिस- मृतक के बड़े भाई ने बताया कि रात में वह अपने छोटे भाई और एक दोस्त के साथ मरकरी चौक स्थित दुकान से कुछ टी-शर्ट खरीदकर बाहर आ रहा था। इसी दौरान कुछ लड़के दो स्कूटी पर आए और दुकान के बाहर उन्हें घेर लिया। सभी आरोपी उन्हें स्कूटी पर बैठाकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे।

Read Also- PPAC को लेकर BJP-Congress ने मचाया बवाल, सचिवालय के बाहर मार्च करेंगे सांसद-विधायक

विरोध करने पर एक लड़के ने उसके भाई पर गोली चला दी आनन फानन में घायल युवक को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान  उसकी मौत हो गई।शुरुआती जांच में ये पता चला है कि सभी लड़के एक-दूसरे को जानते हैं और कबीर नगर वेलकम इलाके में रहते हैं। पुलिस को आपसी रंजिश का शक है। पुलिस फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *