Weather Update : दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, IMD ने दी चेतावनी

Rain, rain in delhi, delhi temperature, imd, Delhi NCR News in Hindi, Latest Delhi NCR News in Hindi, Delhi NCR Hindi Samachar, दिल्ली में बारिश, मानसून, दिल्ली का तापमान, मौसम विभाग"

Weather : दिल्ली-एनसीआर में जमकर बारिश हो रही है। बारिश के साथ ही तेज हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग ने कल ही तेज बारिश का अनुमान जताया था। बारिश होने ने एनसीआर में उमस का असर और कम होने की आशा है। कल राजधानी में तेज हवा चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। ऐसे में अधिकतम तापमान में कमी देखने को मिली। मौसम विभाग (Weather ) ने आज के लिए हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया था। दिन में भी आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। शाम को धूल भरी आंधी चल सकती है।

Read also – 10 साल तक अघोषित इमरजेंसी लगाने वाले प्रधानमंत्री सुर्खियां बटोरने के लिए ऐसा कर रहे हैं- जयराम रमेश

शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। साथ ही, तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान दो डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, नमी का स्तर 56 फीसदी रहा।

Read also – लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ब्रिक्स संसदीय मंच के पूर्ण अधिवेशन को संबोधित किया

मौसम विभाग के मुताबिक लोदी रोड इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, रिज में 34.2, पालम में 33.9 व आया नगर में 33.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *