Vegetable Price Hike: आसमान छू रहे सब्जियों के दाम, बढ़ती महंगाई से बिगड़ रहा किचन का जायका

Vegetable Price Hike

Vegetable Price Hike: देश के बड़े हिस्से में भारी बारिश की वजह से सब्जियों की कीमतें आसमान छूने लगी हैं और सप्लाई बहुत कम हो रही है। सब्जी बेचने वालों को उम्मीद है कि जब दक्षिण भारत से सप्लाई आना शुरू हो जाएगी, तब महंगाई से राहत मिल जाएगी।महंगाई ने आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। तकरीबन हर सब्जी महंगी होने से उनका बजट बिगड़ रहा है।

Read also – 10 साल तक अघोषित इमरजेंसी लगाने वाले प्रधानमंत्री सुर्खियां बटोरने के लिए ऐसा कर रहे हैं- जयराम रमेश

सब्जियां महंगी होने से आम लोगों का बजट प्रभावित होने की बात सब्जी बेचने वाले भी मान रहे हैं। मजबूरी में उन्हें भी बहुत कम मुनाफे पर सब्जी बेचनी पड़ रही हैं।दुकानदारों की मानें, तो जल्द ही नई फसल बाजार में आ जाएंगी और सब्जियों की कीमतें कम हो जाएंगी।शुक्रवार को आए सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में खुदरा महंगाई दर बढ़कर चार महीने के सबसे ऊंचे स्तर 5.08 फीसदी पर पहुंच गई।

Read also – लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ब्रिक्स संसदीय मंच के पूर्ण अधिवेशन को संबोधित किया

जून में सब्जी और खाने के दूसरे आइटम महंगे हुए हैं।सीपीआई आधारित खुदरा महंगाई दर मई 2024 में 4.8 प्रतिशत और जून 2023 में 4.87 प्रतिशत थी।सालाना आधार पर जून में सबसे ज्यादा महंगाई सब्जियों में 29.32 फीसदी रही। इसके बाद ‘दालों और उत्पादों’ में 16.07 फीसदी महंगाई दर्ज की गई।’अनाज और उत्पाद’ के साथ-साथ फल भी जून में पिछले साल के इसी महीने की तुलना में महंगे थे।

एम. डी. आबिद, दुकानदार, ओखला सब्जी मंडी, दिल्ली – बारिश की वजह से हो गई हैं। आवक जो है माल की कम हो गई है। इसी की वजह से सब्जियां महंगी हैं। अभी ये हालत है दस-पांच दिन में सुधर जाएंगे। जब और माल आ जाएंगे बाहर के तो हालात सुधर जाएंगे।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *