डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला… सख्त हुए बाइडेन, कहा- इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

America: Deadly attack on Donald Trump... Biden became strict, said- there is no place for this kind of violence, Donald Trump Assassination Attempt, Donald Trump, Shooting, Joe Biden, Kamala Harris, Barack Obama, Donald Trump Rally, Pennsylvania, Assassination, Donald Trump Shooting, #DonaldTrump, #Donald, #america, #usa, #CrimeStop, #JoeBiden-youtube-facebook-twitter-amazon-google-totaltv live, total news in hindi

America: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शनिवार को पेंसिल्वेनिया के बटलर में रैली में डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले पर कहा कि इस तरह की हिंसा के लिए अमेरिका में कोई जगह नहीं है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पेंसिल्वेनिया के बटलर में अपनी चुनावी रैली के दौरान हुई गोलीबारी में घायल हो गए।

Read Also: Mumbai: मुंबई में भारी बारिश… कई इलाकों में भरा पानी, ऑरेंज अलर्ट जारी

बता दें, ट्रंप के प्रवक्ता स्टीवन चेउंग ने एक बयान में कहा है कि ट्रंप ठीक हैं और लोकल मेडिकल फैसिलिटी में उनकी जांच की जा रही है। पेंसिल्वेनिया के बटलर में ट्रंप मंच पर बोल रहे थे, तभी जोरदार धमाके सुनाई दिए। धमाकों के शोर से ट्रंप मंच पर गिर पड़े। सीक्रेट सर्विस के एजेंट तुरंत ट्रंप को कवर करने पहुंचे। जब एजेंट्स ने ट्रंप को संभाला और उन्हें खड़े होने में मदद की, तो ट्रंप के चेहरे और कान पर खून नजर आया। इस दौरान ट्रंप ने मुट्ठी भींचकर हवा में लहराई। इसके बाद सीक्रेट एजेंट ट्रंप को मंच से उतारकर कार में बैठाकर वहां से ले गए।

Read Also: यूपी में बारिश के आसार, IMD ने अलर्ट किया जारी

व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन को पूर्व राष्ट्रपति की रैली में हुई घटना के बारे में शुरूआती जानकारी मिल गई है। अमेरिकी बिलियनेयर और टेस्ला कंपनी के मालिक इलॉन मस्क ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि वे ट्रंप का समर्थन करते हैं और उनके जल्द से जल्द ठीक होने की उम्मीद करते हैं। मस्क ने एक और एक्स पोस्ट में लिखा कि आखिरी बार अमेरिका में इतना मजबूत राष्ट्रपति उम्मीदवार कोई था तो वे थियोडोर रूजवेल्ट थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *