Haryana: 2 हफ्ते बाद अमित शाह का दूसरा दौरा, क्या है BJP का हैट्रिक प्लान?

amit-shah-haryana-visit-amit-shahs-second-visit-after-2-weeks-what-is-bjps-hat-trick-plan-haryan-assembly-elections-haryana-news-haryana-latest-news-haryana-today-news-haryana-chunav-ne

Amit Shah Haryana Visit: लोकसभा चुनाव के बाद से ही आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरु हो गई। आने वाले कुछ महीने में हरियाणा में भी विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी पार्टीयां जोश में नजर में आ रही है।

Read Also: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर बस और ट्रैक्टर की टक्कर, 5 तीर्थयात्रियों की मौत

दरअसल, हरियाणा में पिछले दो बार से भाजपा की सरकार है तो इस बार भी BJP पूरी कोशिश में है तीसरी बार भी BJP की ही सरकार बने। दूसरी ओर कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी (JJP), इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) और अन्य सभी राजनीतिक दल भी BJP को सत्ता से हटाने और अपनी सरकार बनाने में एड़ी चोटी की जोर लगा रही है। CM सैनी और अमित शाह ने इस संबंध में कई बैठकें की है। इसी क्रम में आज यानी मंगलवार 16 जुलाई को एक बार फिर अमित शाह हरियाणा दौरे पर हैं।


बता दें, अमित शाह आज OBC पर खास नजर बनाए हुए हैं। आज वो महेंद्रगढ़ के पाली में केंद्रीय विश्वविद्यालय में ओबीसी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वैसे तो ये कार्यक्रम सरकारी है लेकिन इस कार्यक्रम में उपस्थित आम जनता और बड़ी संख्या में एकत्रित कार्यकर्ताओं को वो संबोधित करेंगे। ये अमित शाह का दूसरा हरियाणा दौरा है, इससे पहले वो कार्यकर्ताओं में जोश भरने और तीसरी बार सरकार बनाने के लिए पंचकूला में मीटिंग की थी।

Read Also: दिल्ली में केदारनाथ मंदिर पर मचा घमासान, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने लगाया सोना घोटाने का आरोप

आरक्षण लोकसभा चुनाव में बड़ा मुद्दा बन गया है। भाजपा को इससे खासा नुकसान भी भुगतना पड़ा। भाजपा को हरियाणा में पांच सीटें ही मिलीं क्योंकि विपक्षी दल ने इस मुद्दे को पूरी तरह से फायदा उठाने में कामयाब हो गई। अब हरियाणा भाजपा दलित और पिछड़े मतदाताओं को लक्षित करने की कोशिश कर रही है। भाजपा हरियाणा में गैर जाट मतदाताओं पर ध्यान दे रही है। ऐसे में वह विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी परिवार से हैं। भाजपा ने हरियाणा में तीसरी बार लगातार सरकार बनाने के लिए हाल ही में सीएम का चहेरा बदल दिया। नायब सिंह सैनी को CM पद पर रखा गया। फिलहाल, मनोहर लाल खट्टर को केंद्रीय सरकार में मंत्री पद दिया गया है। उनके माध्यम से भाजपा ने जीटी बेल्ट, अंबाला, पानीपत, करनाल सहित सिख वोटरों पर नज़र रखी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *