जम्मू-कश्मीर मे सेना को मिली बड़ी सफलता, जैश-ए-मोहम्मद के दो मददगार गिरफ्तार

MP News:

Jammu News: जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में सेना के गश्ती दल पर हुए आतंकी हमले में शामिल रहे आतंकियों के दो कथित मददगारों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ये जानकारी दी।पुलिस  प्रवक्ता ने बताया कि आतंकी गतिविधियों से निपटने को लेकर जारी प्रयासों के तहत आतंकियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। जिले के दूरस्थ मछेड़ी इलाके में हथियार बंद आतंकवादियों के आठ जुलाई को घात लगाकर किये गये हमले में एक जूनियर कमीशन अधिकारी सहित सेना के पांच जवान शहीद हुए थे।

Read also-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्कूली छात्र- छात्रों के लिए निभाई शिक्षक की भूमिका ,पर्यावरण संरक्षण दिया बड़ा बयान

पुलिस प्रवक्ता ने शेयर की जानकारी – पुलिस प्रवक्ता ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया की पकडे गए दोनों मददगार आतंकी गतिविधियों में शामिल थे। उन्होनें जानबूझकर  पुलिस से अहम जानकारी जानबूझकर छिपाई ।गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान बिलावर के कलना धानू परोल के रहने वाले लायाकत अली उर्फ पावू और मल्हार के बौली मोहल्ला के रहने वाले मूल राज उर्फ जेनजू के रूप में हुई है।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, दोनों ने पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी देने से इनकार कर दिया, जिससे आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के प्रयासों में दिक्कत आई।

Read also-अशोक हॉल और दरबार हॉल का बदला गया नाम, प्रियंका गांधी ने किया सरकार का घेराव

आतंकियों गतिविधियों के बाद हरकत में आई पुलिस – आपको बता दें कि 10 जुलाई को कठुआ कस्बे से 150 दूर बदनोटा गांव में सेना के वाहन पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया था जिसमें चार सैनिक और एक स्थानीय पुलिसकर्मी सहित पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। फिलहाल पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। मल्हार थाने में अली और राज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 61 (1) (आपराधिक साजिश), 113 (आतंकी कृत्य), 147 (भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने के प्रयास), 150 (युद्ध छेड़ने की योजना को सुविधाजनक बनाने के इरादे से छिपाना) और ‘इग्रेस एंड इंटरनल मूवमेंट कंट्रोल’ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *