फिर दिखेगा खौफ, अमेजन प्राइम वीडियो लेकर आ रहा ‘मिर्जापुर 2’

नई दिल्ली: आपका इंतजार अब खत्म हो गया है। अमेजन प्राइम वीडियो पर अब वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 2’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। वेब सीरीज की रिलीजिंग डेट सामने आ चुकीं है।

अमेजन प्राइम वीडियो ने एक टीजर जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है। टीजर के मुताबिक, ‘मिर्ज़ापुर 2’ 23 अक्टूबर को स्ट्रीम होने वाली है यानी 23 अक्टूबर से एक बार फिर लोगों को कालीन भईया का खौफ देखने को मिलने वाला है। ये वीडियो टीजर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Also read सुशांत की ऑटोप्सी रिपोर्ट से खुलेंगे कई राज, गले पर आया लिगेचर मार्क क्या ?

वीडियो के शुरूआत में आप सुनेंगे है कि ‘दुनिया में दो किस्म के लोग होते हैं। एक जिंदा और एक मुर्दा और तीसरे होते हैं घायल, हमसे सब छीन लिए और हमें जिंदा छोड़ दिए, गलती किए।

वीडियो में आप विजय राज की आवाज में सुनेंगे। टीजर के शुरुआत में ‘गूड्डू पंडित’ का बैक लुक नजर आया है, गुड्डू पंडित झुक कर चलते है। गुड्डू पंडित का किरदार अली फजल निभा रहे है।

वीडियो के आखिर में विजय राज कहते हैं- ‘जल्द मिलेंगे… बहुत हुआ इंतज़ार’ आपको बता दें, इस वेब सीरीज में पंकज त्रिपाठी और अली फजल लीड रोल में हैं।

Also read आशा वर्कर्स का धरना प्रदर्शन जारी, किन मांगों को लेकर हो रहा प्रदर्शन ?

पिछले सीजन में पंकज त्रिपाठी ने अपने कालीन भईया के किरदार से सबका दिल जीत लिया था। वहीं, अली फजल गूड्डू पंडित के किरदार में नजर आएंगे।

इसके अलावा, मुन्ना त्रिपाठी का किरदार दिव्येंदु शर्मा ने निभाया था जबकि बीना त्रिपाठी का किरदार रशिका दुग्गल ने अदा किया। वहीं,गोलू गुप्ता के किरदार में श्वेता त्रिपाठी नजर आई थीं। 23 अक्टूबर को रिलीज होने के बाद इसे 24 अक्टूबर और 25 अक्टूबर की छुट्टियों का भी फायदा मिलेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *