CM सैनी ने राहुल गांधी, जयराम रमेश और भूपेंद्र हुड्डा पर क्यों बोला जोरदार हमला ?

CM Saini: Why did CM Saini attack Rahul Gandhi, Jairam Ramesh and Bhupendra Hooda strongly?

CM Saini: हरियाणा के CM सैनी ने पूर्व CM भूपेंद्र सिंह  हुड्डा पर जमकर हमला बोला है। CM Saini ने कहा कि हमने कुछ प्रश्न कांग्रेस से पूछे थे लेकिन कांग्रेस ने इधर उधर की बाते करके प्रश्नों को लपेटने का काम किया। जोकि इनके डीएनए में है। कांग्रेस ने 10 वर्षों में विकास पर फुल स्टॉप किया है। हमारी सरकार ने प्रदेश के लोगों को जल्द लाभ मिले इसको लेकर लगातार हमने कार्य किये है। हमारी सरकार ने बिना पर्ची बिना खर्ची के नौकरियां दी है। कांग्रेस कार्यकाल में 500 रुपए वृद्ध पेंशन दी जाती थी। आज यह पेंशन 3 हजार है।

Read Also: Haryana Election: हरियाणा में बदली चुनाव की तारीख, अब 5 अक्टूबर को होगी वोटिंग

इसके साथ ही CM Saini ने कहा है कि 2014 से पहले गंभीर बीमारी किसी व्यक्ति को हो जाती है तो उस समय कोई योजना नहीं थी और हमने इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड देने का काम किया। कांग्रेस के समय सिर्फ दो फसलें एमएसपी पर खरीदते थे आज हम किसान की 100 प्रतिशत फसल एमएसपी पर खरीदने का काम करते है। ट्रांसफर के लिए दलालों के चक्कर काटने पड़ते थे, आज यह सिस्टम ऑनलाइन है। हमने जो वादे किए उन्हें पूरा करने का काम किया। कांग्रेस भी बताए उन्होंने मेनिफेस्टो में किए गए वादे कितने पूरे किए है।

Read Also: Haryana: बीफ खाने के शक में प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या पर CM सैनी ने दिया बड़ा बयान

इसके साथ ही CM Saini ने राहुल गांधी को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बड़े दलितों के हितैषी बनते है लेकिन असलियत यह है कि वह दलितों को बरगलाने का काम करते है। जिनको कांग्रेस में सम्मान नही मिल रहा उनको हम सम्मान देने का काम करेगे। कांग्रेस झूठ बोलकर के वोट बटोरने का काम करती है। कांग्रेस की भर्ती रोको गैंग का चेहरा जय राम रमेश सामने आ गया है और भूपेंद्र सिंह हुड्डा जयराम रमेश को गाइड करता है।  कांग्रेस के जम्मू कश्मीर के अंदर नेशनल कांफ्रेंस के साथ हुए समझौते पर भी मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *