PM ने दी UP को बड़ी सौगात, झांसी में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का किया लोकार्पण

झांसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को झांसी में रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का लोकार्पण किया। उन्होंने नई दिल्ली में पीएम आवास से ही बटन दबाकर झांसी को राष्ट्रीय महत्व की इस संस्था की सौगात दी।

इस दौरान वर्चुअल सभा को पीएम मोदी के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सम्बोधित किया। इस कार्यक्रम में देशभर के 50 हजार लोग ऑनलाइन शामिल थे।

 

नई दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से झांसी में रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्‍वविद्यालय और प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे।

लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास से तथा सांसद व विधायकगणों ने भी अपने-अपने क्षेत्र से कार्यक्रम में भागीदारी की।

विश्वविद्यालय ने 2014-15 में अपना पहला शैक्षणिक सत्र शुरू किया और कृषि, बागवानी और वानिकी में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम चला रहा है।

Also Read आज मनाया जाएगा राष्ट्रीय खेल दिवस, कोरोना की वजह से ऑनलाइन ही दिए जाएंगे राष्ट्रीय खेल पुरस्कार

लोकार्पण के इस कार्यक्रम में खास बात होगी कि पीएम मोदी कृषि विश्वविद्यालय के पांच विद्यार्थियों से सीधे ऑनलाइन ही मुखातिब होंगे। वह छात्रों से कृषि, वानिकी, उद्यानिकी के संबंध में बातचीत करेंगे।

रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का यह लोकार्पण काफी लंबे समय से बार-बार रुक जा रहा था, कई बार तिथि घोषित होते-होते रह गई।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कृषि मंत्री भी ऑनलाइन शिरकत कर सकते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *