बंगाल की घटना पर बिफरे सौरभ गांगुली कहा- अपराधी को ऐसी सजा दी जाए कि वो मिसाल बने

RG Kar Doctor Murder: 

RG Kar Doctor Murder: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में हुई ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में चल रहे प्रदर्शन के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि इस मामले में अपराधी को “कड़ी सजा” मिलनी चाहिए।

Read also-दमोह में तालाब में डूबने से 4 लड़कियों की मौत, धार्मिक समारोह में शामिल होने पहुंची थीं मंदिर

ट्रेनी डॉक्टर का शव हुआ बरामद-  सौरव गांगुली ने कहा मैं चाहूंगा कि जिन लोगों ने पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए गैर राजनीतिक तरीके से आंदोलन किया है, ये बहुत जरूरी है।”महिला ट्रेनी डॉक्टर का शव नौ अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से बरामद किया गया था।

Read also-कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने अपने ससुराल की धरती पर किया चुनावी शंखनाद, जनता का जताया आभार

भविष्य में कोई भी शख्स ऐसा न कर सके-  भारत के पूर्व कप्तान ने कहा, “हम सभी जानते हैं कि किसी भी मामले में समय लगता है लेकिन मैं आपसे अपील करना चाहता हूं कि इस मुद्दे का हल निकाला जाए ताकि ये पूरी दुनिया में मिसाल बने ताकि भविष्य में कोई भी शख्स ऐसा न कर सके। ‘मैंने पहले भी कहा था और फिर कह रहा हूं कि मामले में लोग साथ रहे हैं, बहुत अच्छा था। इस लिहाज से मैं चाहूंगा कि इस भयावह घटना में कड़ी सजा मिलनी चाहिए।”

लेडी डॉक्टर की हत्या से सहमा बंगाल -आपको बता दें कि  कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 9 अगस्त को चिकित्सक का शव मिला था । जैसे ही ये खबर वायरल हुई पूरे देश में रोष फैल गया था। इस घटना के संबंध में संजय रॉय को अगले दिन गिरफ्तार किया गया था।कलकत्ता हाईकोर्ट ने 13 अगस्त को इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *