जम्मू कश्मीर में प्रथम चरण के चुनाव की तैयारियां पूरी, बुधवार को 24 सीटों पर होगा मतदान

Jammu & Kashmir Election :

Jammu & Kashmir Election : जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में पहले दौर की वोटिंग के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं।पोलियां पार्टियां मंगलवार को ईवीएम के साथ सात जिलों में होने वाली वोटिंग के लिए पोलिंग बूथों के लिए रवाना हो गई हैं। कुल 14 हजार पोलिंग अधिकारी 3,276 बूथों पर चुनाव ड्यूटी पर रहेंगे।जम्मू के तीन जिलों की आठ और कश्मीर के चार जिलों की 16 सीटों पर 23 लाख से ज्यादा वोटर्स 219 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 90 उम्मीदवार निर्दलीय खड़े हुए हैं।

Read Also: अगर आप भी साइबर फ्रॉड से चाहते हैं बचना तो फॉलो करें CERT के ये टिप्स

कश्मीर में प्रमुख उम्मीदवारों में सीपीआई (एम) के मोहम्मद यूसुफ तारिगामी,एआईसीसी महासचिव गुलाम अहमद मीर, नेशनल कॉन्फ्रेंस की सकीना इटू, पीडीपी के सरताज मदनी और अब्दुल रहमान वीरी शामिल हैं। बिजबेहारा से पीडीपी की इल्तिजा मुफ्ती, एनसी के बशीर अहमद वीरी और बीजेपी के सोफी मोहम्मद यूसुफ के बीच मुकाबला है।

Read Also: भारत में बढ़ रहे हैं मीठे के शौकीन, मिठाई के नाम पर खा रहे हैं जहर

बुधवार को पंपोर, त्राल, पुलवामा, राजपोरा, जैनापोरा, शोपियां, डीएच पोरा, कुलगाम, देवसर, दोरू, कोकेरनाग (एसटी), अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग, श्रीगुफवारा-बिजबेहरा, शांगस-अनंतनाग पूर्व, पहलगाम, इंदरवाल, किश्तवाड़, पैडर-नागसेनी, भद्रवाह, डोडा, डोडा पश्चिम, रामबन और बनिहाल विधानसभा सीट के लिए वोटिंग होगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *