भारी बारिश की वजह से पीएम मोदी का पुणे दौरा रद्द, खराब मौसम बना वजह

International Cricket Stadium :
PM Modi visit to Pune Maharashtra cancelled: महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरुवार को अपना पुणे दौरा रद्द करना पड़ा।राज्य विधानसभा चुनाव से पहले मोदी को पुणे में मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखानी थी और कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करना था।बीजेपी सूत्रों ने पुष्टि की कि पीएम का पुणे दौरा रद्द हो गया है।

Read also-संजय राउत को 15 दिनों की जेल, मेघा सोमैया के मानहानि मामले में कोर्ट ने ठहराया दोषी

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट- पुणे दौरा के बारे में  नई तारीख की घोषणा जल्द ही  की जाएगी।बुधवार शाम को भारी बारिश के बाद पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल एसपी कॉलेज मैदान में कीचड़ जमा हो गया।मौसम विभाग ने गुरुवार को पुणे और मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है।

पानी -पानी हुई मुंबई – पुलिस ने बताया कि बुधवार को उपनगर अंधेरी में भारी बारिश के कारण 45 वर्षीय महिला नाले में डूब गई। बुधवार की भारी बारिश के बाद कुछ सड़कें मानो तेज धार वाली नदियों में बदल गईं क्योंकि कई इलाकों में शाम के पांच घंटे में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई।

Read Also: World Pharmacist Day: क्या है इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य ?

स्कूल-कॉलेज बंद- मुंबई में अत्यधिक भारी बारिश के कारण बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने गुरुवार को सभी विद्यालयों और कॉलेजों में अवकाश की घोषणा की है। भारी बारिश के कारण ठाणे, पालघर, पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में भी गुरुवार को स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। बीएमसी और पुलिस ने मुंबई और आसपास के इलाकों के सभी लोगों को घर के अंदर रहने की ही सलाह दी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *