देश में न्यायपालिका का ‘संघीकरण’ कर दिया गया है – सांसद संजय राउत

Sanjay Raut on judiciary : 

Sanjay Raut on judiciary :  शिवसेना (उद्धव गुट) सांसद संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि देश की न्याय व्यवस्था का संघीकरण हो गया है और इसे ‘रिमोट से कंट्रोल’ किया जा रहा है।उनका ये बयान तब आया जब मुंबई की एक कोर्ट ने गुरुवार को बीजेपी नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया के उनके खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत में राउत को 15 दिन की जेल की सजा सुनाई गई।राउत ने कहा कि देश की न्यायपालिका का संघीकरण हो गया है। हर पद पर संघ के लोग बैठे हैं और बाहर से कोई रिमोट से कंट्रोल करता है।

Read Also: World Pharmacist Day: क्या है इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य ?

संजय राउत ने बयां किया दर्द-  किसी को सजा नहीं होगी। ये पूरी न्याय व्यवस्था का संघीकरण हो गया है। मैंने कहा ना चीफ जस्टिस के घर में हमारे प्रधानमंत्री लड्डू खाने को जाते हैं। पूरा देश देखता है तो कहां हमारे जैसे लड़ने वालों को न्याय कहां मिलेगा। हम को तो सजा ही मिलेगी ना।”

Read Also: AAP: संसद से महापुरुषों की तस्वीर हटाने पर क्या बोले संजय सिंह ?

मैं सच बोल रहा हूं-  हमने एविडेंस पेश किए हैं- देखिए, न्यायपालिका देश की पूरी तरह से प्रेशर में है। न्यायपालिका का संघीकरण हो गया है। हर पद पर संघ के व्यक्ति बैठे हैं और बाहर से कोई रिमोट कंट्रोल से ऑपरेट करता है, इसलिए तो मैं सच बोल रहा हूं मेरे पास एविडेंस है। हमने एविडेंस पेश किए हैं, भ्रष्टाचार के आरोप मेरे से पहले और भी कई लोगों ने आरोप किए हैं।

अखबारों में ये सब आए हैं ये नई बात है क्या?, लेकिन कातिल किसको बनाया? सजा किसको दी? संजय राउत को, क्योंकि वो बीजेपी के भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ा है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *