Assembly 2024: हरियाणा में BJP की हैट्रिक या कांग्रेस का वेलकम, 8 बजे शुरू होगी मतगणना ?

Assembly 2024: Hat-trick of BJP or welcome of Congress in Haryana, counting of votes will start at 8 o'clock?

Assembly 2024: हरियाणा विधानसभा आम चुनाव की मतगणना 8 अक्टूबर, 2024 को सुबह 8 बजे शुरू होगी। प्रदेश के 22 जिलों में, 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 93 मतगणना केंद बनाए गए हैं। इसमें बादशापुर, गुरूग्राम और पटौदी विधानसभा क्षेत्रों के लिए दो-दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जबकि बाकी 87 विधानसभा क्षेत्रों के लिए सिर्फ एक। जहाँ मतगणना होगी मतगणना प्रक्रिया को देखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने 90 मतगणना पर्यवेक्षकों को भी नियुक्त किया।

Read Also: संसद सदस्यों ने लोक सभा के पूर्व अध्यक्ष बली राम भगत को दी श्रद्धांजलि

बता दें कि मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं, मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया है कि 93 मतगणना केंद्रों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की 30 टीमें हैं। मतगणना केंद्रों को 3 स्तर की सुरक्षा दी गई है। केंद्रीय सुरक्षा बल सबसे अंदरूनी सुरक्षा घेरे में तैनात हैं। राज्य आर्म्ड पुलिस और जिला पुलिस के जवान बाद में सबसे बाहरी क्षेत्र में तैनात होंगे। प्रदेश भर में लगभग 12 हजार पुलिसकर्मी मतगणना कर रहे हैं।

Read Also: Haryana Elections 2024: चुनावी मतगणना की आ गई बारी, कांग्रेस में CM पद को लेकर हुड्डा और शैलजा ने जाहिर की दावेदारी

इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि मतगणना केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में पर्याप्त संख्या में नाके लगाए गए हैं। मतगणना के लिए 90 स्ट्रांग रूम में भी cctv कैमरे लगाए गए हैं, जिससे प्रत्येक घटना पर नज़र रखी जा सकती है। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को यहां पर प्रवेश करना प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना के दौरान होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए, मतगणना केंद्र के मुख्य द्वार से लेकर पूरे क्षेत्र में cctv कैमरे लगाए गए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *