झारखंड की राजधानी रांची में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां पूरा रेलवे प्रशासन एक महिला यात्री के सामने हार गया। दरअसल, राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार लड़की ने जिद पकड़ ली कि वो सिर्फ ट्रेन से ही सफर करेगी। यात्री की जिद के सामने रेलवे प्रशासन को भी झुकना पड़ा और इकलौती यात्री को उसकी मंजिल पर पहुंचाने के लिए रेलवे को 535 किलोमीटर तक ट्रेन चलानी पड़ी।
राज्य के लातेहार जिले के टोरी के टाना भगतों में रेलवे ट्रैक पर चल रहे आंदोलन के कारण डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन फंस गई थी जिसके बाद रेलवे ने ट्रेन में सवार 930 यात्रियों को बस से मंजिल तक पहुंचाने की व्यवस्था की लेकिन इस दौरान 930 में से 1 यात्री ने बस से सफर करने से मना कर दिया और इकलौती यात्री की जिद के सामने प्रशासन को झुकना पड़ा। इसके बाद राजधानी एक्सप्रेस शाम करीब चार बजे डालटनगंज से वापस गया ले जाकर गोमो और बोकारो होते हुए रांची के लिए रवाना करनी पड़ी।
रात करीब दो बजे ट्रेन रांची रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन में अनन्या इकलौती सवारी थी। रेलवे के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब एक सवारी को छोड़ने के लिए राजधानी एक्सप्रेस ने 535 किलोमीटर की दूरी तय की हो। डालटनगंज रेलवे स्टेशन के प्रबंधक अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि वह मुगलसराय से रांची के लिए नई दिल्ली रांची स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस में सवार हुई थी। अन्नया नाम की ये महिला यात्री ट्रेन के बी-3 कोच में सवार थी और फिलहाल बीएचयू में एलएलबी की पढ़ाई कर रही है। सफर के दौरान अनन्या की सुरक्षा के लिए रेलवे ने कई महिला आरपीएफ सिपाहियों को तैनात किया था।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

