स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 9 हजार रन

Virat Kohli News:

Cricket News: स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच के तीसरे दिन टेस्ट क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय बन गए। इस तरह कोहली ने अपने करियर में एक और शानदार उपलब्धि हासिल की।

Read Also: सावधान! सबसे भयानक दौर में पहुंचा सूर्य, नासा ने जारी की चेतावनी

अब वो सचिन तेंदुलकर (15,921), राहुल द्रविड़ (13,265) और सुनील गावस्कर (10,122) जैसे दिग्गजों की जमात में शामिल हो गए हैं। हालांकि, इन खिलाड़ियों में इस उपलब्धि तक वो काफी धीमी गति से पहुंचे क्योंकि इसके लिए उन्होंने 197 पारियां खेली।

Read Also: 45 iPhone 16 लेकर आ रहे थे भारत, IGI एयरपोर्ट पर 2 यात्री अरेस्ट

पैंतीस साल के कोहली ने भारत की दूसरी पारी में अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद ये किया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कोहली पहली पारी में नौ गेंद में बिना रन जोड़े आउट हो गए थे और भारत 46 रन पर ऑल आउट हो गया था। बांग्लादेश के खिलाफ हाल में टेस्ट सीरीज में कोहली सिर्फ 594 पारियों में 27,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *