कंगना के समर्थन में आए अनिल विज, कहा- ‘क्या मुंबई शिवसेना के पिता जी का है?’

नोएडा– बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार बॉलीवुड माफियाओं और राजनीतिक संबंधों पर हमला बोल रहीं कंगना रनौत को शिवसेना नेता संजय राउत ने धमकी दी है। इस धमकी का जवाब देते हुए कंगना ने भी कहा है कि किसी के… भी दम हो तो उन्हें रोक लें वो 9 सितंबर को मुंबई आ रही हैं। वहीं अब हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज कंगना के समर्थन में खड़े हुए हैं। अनिल विज ने कंगना का समर्थन करते हुए संजय राउत पर निशाना साधा है।

शिवसेना नेता संजय राउत के फिल्म अभिनेत्री कंगना रनावत को मुम्बई में आने पर दी गई धमकी विवाद में कंगना को गृह मंत्री अनिल विज का भी साथ मिल गया है। गृह मंत्री अनिल विज ने शिवसेना नेताओं पर कहा है कि मुंबई शिवसेना का खानदानी प्रदेश है या फिर उनके पिता जी का प्रदेश है।

मुंबई भारत का हिस्सा है और कोई भी वहां पर जा सकता है। जो इस प्रकार की धमकियां देते हैं उनपर कार्रवाई होनी चाहिए। आप किसी का गला नहीं दबा सकते, आप किसी को सच बोलने से रोक नहीं सकते। वैसे तो मोमबत्‍ती बिग्रेड बात बात पर सड़कों पर आ जाती है। इस मामले में अभी तक क्यों चुप है।

Also Read- मुंबई लौट रही कंगना रनौत, ट्वीट में बोलीं- ‘किसी के बाप…

वहीं विज ने कंगना को अपनी मुहिम जारी रखने की भी सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सच्चाई को दबाने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए कंगना के सुरक्षा भी मिलनी चाहिए।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल कंगना रनौत का एक ट्विट जमकर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर विवाद अब शुरू होने लगा है। ट्वीट में कंगना ने लिखा कि संजय राउत शिवसेना नेता ने मुझे खुलेआम धमकी दी है और मुझे मुंबई वापस नहीं आने के लिए कहा है। पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पीओके की तरह क्यों लग रही है?


गौरतलब है कि लगातार सुशांत मामले में और महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ बेबाकी से बोलती आ रही कंगना रनौत को संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में जवाब देते हुए हुए कहा था कि वो मुंबई में रहती हैं फिर भी यहां के पुलिस बल की आलोचना कर रही हैं, उनका ऐसा कहना ‘शर्मनाक’ है, हम उनसे विनम्र निवेदन करते है कि वो मुंबई न आएं।

ये मुंबई पुलिस का अपमान करने के अलावा और कुछ नहीं है। गृह मंत्रालय को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। इस ट्वीट पर उर्मिला मातोंडकर ने भी ट्वीट और लिखा- ‘महाराष्ट्र भारत का सांस्कृतिक और बौद्धिक चेहरा है और महान शिवाजी महाराज की भूमि। मुंबई ने लाखों भारतीयों को खिलाया है, उन्हें नेम-फेम और ग्लोरी दी है। केवल नमकहराम लोग ही इसकी पीओके के साथ तुलना कर सकते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *