दिल्ली के द्वारका में दो शराब तस्कर अरेस्ट, शराब के साथ पकड़ी एक हरियाणा नंबर की महिंद्रा एक्सयूवी कार

दिल्ली।( रिपोर्ट- ओपी शुक्ला) दिल्ली के द्वारका में बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के पास से हरियाणा में बनी 200 बोतल शराब और एक हरियाणा नंबर की महिंद्रा एक्सयूवी-500 कार बरामद की है।

आपको बता दें, द्वारका की बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने दो शराब तस्करों को आज गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी शराब तस्करों के नाम विजय उर्फ बिट्टू उर्फ सोनू और लक्ष्य है। फिलहाल यह दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है। कि ये शराब को कहां से लाए और कहां सप्लाई करने जा रहे थे।

बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों शराब तस्कर विजय उर्फ बिट्टू और लक्ष्य हैं। जो हरियाणा में बनी हुई सस्ती शराब को दिल्ली में लाकर सप्लाई का काम करते थे। पुलिस के मुताबिक बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस के दो पुलिसकर्मी दोपहर के समय गश्त लगा रहे थे । जहां सुरखपुर रोड पर स्थित हनुमान मंदिर के पास उन्हें हरियाणा नंबर की महिंद्रा एक्सयूवी -500 कार आती हुई दिखी। जिसे पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया, लेकिन जब एक्सयूवी कार ड्राइवर ने कार नहीं रोकी और वहां से भाग निकला। इससे पुलिसकर्मियों को शक हो गया कि कुछ तो गड़बड़ है।

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने कार का पीछा कर इस कार को रास्ते में रुकवाया और ना रुकने का कारण पूछा। जिस पर ड्राइवर कोई जवाब नहीं दे सका। वहीं जब कार की तलाशी ली गई तो कार के अंदर से हरियाणा में बनी लगभग 4 पेटी शराब थी, जिसमें लगभग 200 क्वार्टर बोतले जिसका नाम ‘असली संतरा मसाला’ जो कि हरियाणा में बनी शराब है वह बरामद हुई है। जिसके बाद पूछताछ में पता चला कि विजय उर्फ बिट्टू उर्फ सोनू पहले से भी लगभग तीन केस में मिला हुआ है वहीं उसके साथ लक्ष्य नाम का आरोपी भी गिरफ्तार किया गया है जो कार में सवार था। फिलहाल अभी दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.