DANA CYCLONE: ओडिशा वन विभाग ने जंगली जानवरों को बचाने के लिए आठ टीमें कीं तैनात

DANA CYCLONE:

DANA CYCLONE: बंगाल की खाड़ी से चक्रवात ‘दाना’ लगातार ओडिशा के तट की ओर बढ़ रहा है। इसे देखते हुए केंद्रपाड़ा जिले में भितरकनिका नेशनल पार्क के अधिकारियों ने पार्क के आसपास रहने वालों को हटाने के लिए कई टीम तैनात की हैं।आठ में से दो टीमें वैसे जंगली जानवरों को बचाने के लिए तैनात हैं जो इंसानों की रिहायशी बस्तियों में भटक सकते हैं।

Read also-दिल्ली में सियासत तेज, वीरेंद्र सचदेवा ने यमुना में डुबकी लगाकर पूर्व मुख्यमंत्री पर की टिप्पणी

शुक्रवार सुबह दाना चक्रवात के ओडिशा के भितरकनिका नेशनल पार्क और धामरा बंदरगाह के बीच 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के आसार हैं।भद्रक जिले के धामरा और केंद्रपाड़ा जिले के भितरकनिका नेशनल पार्क के बीच की दूरी करीब 70 किलोमीटर है।

Read also-कर्नाटक: प्रधानमंत्री ने इमारत ढहने की घटना के मृतकों के परिजन को दो-दो लाख की सहायता की

मानस कुमार दास, एसीएफ, प्रभारी, भितरकनिका वाइल्डलाइफ रेंज: हमारा डिवीजन की तरफ से आठ टीम किया गया है और आठ टीम जो है वो डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन को कॉरपोरेट करेगा, लेकिन हम लोगों का रेंज जो है वो कोर एरिया में है, उसमें हम छह टीम किया गया है। हम लोगों का बहुत चैलेंज है। पहले चैलेज मतलब जो लोगों है लोकल लोग हैं उसको हम शिफ्ट करेंगेे, फिर रोड क्लीन करेंगे, इसलिए दो टीम है। फिर हमारा जो एनिमल हैं, वो ज्यादा पानी होने से या हवा बहने से शायद लोकल गांव के पास जा सकते हैं। उनको रेस्क्यू या रिलीज करने के लिए हमने दो टीम बनाया हुआ है उसके बाद जो हमारा भितरकनिका का साइड है, उसमें इको टूरिज्म का कुछ भी डेमेज हुआ, तो उसको हम बहुत जल्द ही कैसे रिवाइव करेंगे, इसके लिए भी दो टीम बनाए हुए हैं।”

6,500 रिलीफ कैंप बनाए गए- ओडिशा के आपदा मंत्री सुरेश पुजारी ने गुरुवार को कहा कि सरकार ने चक्रवात दाना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। सरकार की तरफ से लोगों के लिए 6,500 रिलीफ कैंप बनाए गए हैं। जहां लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है।मंत्री सुरेश पुजारी ने लोगों को भरोसा दिया है कि सरकार की तैयारी पूरी है। साथ ही रिलीफ कैंप में लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए तमाम इंतजाम किए गए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *