लाडवा दौरे पर जनता का आभार जताते हुए CM सैनी ने कहा हम तीव्र गति से करेंगे हरियाणा का विकास

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज अपने विधानसभा क्षेत्र लाडवा के दौरे पर हैं। इस दौरान वे गांव-गांव जाकर जनता का आभार जता रहे हैं और उनका अभिनंदन स्वीकार कर रहे हैं। चुनाव में प्रचंड जीत के लिए जनता का धन्यवाद कर CM सैनी ने कहा है कि हमारी डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ और सबका विकास के मकसद के साथ तीव्र गति से हरियाणा का विकास करेगी। इस दौरान CM सैनी ने ये घोषणा भी की है कि लाडवा बाईपास प्राथमिकता के आधार पर बनेगा।

Read Also: US Election: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की शानदार जीत, कमला हैरिस को दी शिकस्त

आपको बता दें, CM नायब सैनी ने लाडवा दौरे पर धन्यवादी दौरे की शुरुआत उमरी गांव में गुरु ब्रह्मानंद मंदिर में माथा टेक कर की और फिर 36 बिरादरी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया। वहीं CM ने बीड़ मथाना गांव में जाकर सबसे पहले गुरु गोरखनाथ जी के मंदिर में धूनी पूजा की। इसके बाद वहां भी जनता आभार जताया और उनके भरोसे और अपेक्षाओं पर खरा उतरने की बात कही।

लाडवा दौरे की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए CM सैनी ने पोस्ट कर लिखा कि, “आज लाडवा विधानसभा के अपने धन्यवादी दौरे की शुरुआत उमरी गांव में गुरु ब्रह्मानंद मंदिर में माथा टेक कर की। उमरी गांव में सरपंच मीना देवी जी धर्मपत्नी बसंत लाल जी द्वारा आयोजित जनसभा में गाम-राम के अपने परिवारजनों को राम-राम कर उनका धन्यवाद किया। 36 बिरादरी ने जो आशीर्वाद दिया और विश्वास जताया है मैं उसके लिए हृदय से आभारी हूं।हम सभी क्षेत्र के नॉन-स्टॉप विकास के लिए प्रतिबद्ध है।”

Read Also: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, बांदीपोरा में एक आतंकवादी ढेर

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, “लाडवा विधानसभा के बीड़ मथाना गांव में सर्वप्रथम गुरु गोरखनाथ जी के मंदिर में जाकर धूनी पूजा की। तत्पश्चात भाई नरेंद्र सैनी जी,गुलजार जी,सत्यप्रकाश जी व देवी दयाल जी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित गांव के सभी परिवारजनों को शीश नवाकर प्रणाम किया। माताओं-बहनों ने आशीष देकर व गांव की सरदारी ने मान सम्मान की प्रतीक पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। क्षेत्र के मेरे परिवारजनों मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम लाडवा के नॉन-स्टॉप विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *