जो चुनाव टालेंगे, वो हारेंगे… अखिलेश यादव ने कसा BJP पर तंज

UP News:

Political News: उत्तर प्रदेश में उप-चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग चुनाव की तारीख टालेंगे, वो चुनाव हारेंगे। उन्होंने कहा, जो चुनाव टालेंगे, वो हारेंगे। चुनाव टालने वाले हारेंगे।

Read Also: सुल्तानपुर में रोडवेज से रिटायर कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, 3 लोग गिरफ्तार

अखिलेश यादव ने BJP पर तंज कसते हुए कहा कि इनको जानकारी मिल गई थी कि यहां पर चुनाव नहीं जीत रहे हैं। इनके इंटरनल सर्वे में ये चुनाव हार रहे थे। त्योहार के वक्त छुट्टी पर आए। लोगों ने मन बना लिए था कि 13 तारीख को भारतीय जनता पार्टी को हरा करके वापस जाएंगे। इस बात की भनक भारतीय जनता पार्टी को पड़ गई। इसलिए 13 तारीख से चुनाव इन्होंने 20 तारीख को टाल दिए। जो लोग टालेंगे, वो चुनाव हारेंगे। उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को उप-चुनाव होंगे। अंबेडकर नगर की कटेहरी, मैनपुरी की करहल, मुजफ्फरनगर की मीरापुर, गाजियाबाद, मिर्जापुर की मझवां, कानपुर शहर की शीशमऊ, अलीगढ़ की खैर, प्रयागराज की फूलपुर और मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर वोटिंग होगी। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *