संभल हिंसा के बाद स्कूल फिर से खुले, इंटरनेट अभी भी बंद

Uttar Pradesh: Schools reopen after Sambhal violence, internet still shut, sambhal jama masjid, sambhal news, sambhal violence, UP news hindi, UP news, Sambhal Jama Masjid, Sambhal Jama Masjid violence, Sambhal violence news, UP news, Sambhal news, #sambhalnews, #UttarPradesh, #UPNews, #violenceprevention, #violenceawareness, #masjid, #jamamasjiddelhi, #UPPolice

Sambhal Jama Masjid: मुगलकालीन शाही जामा मस्जिद के सर्वे के बाद हुई हिंसा के दो दिन बाद संभल का जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। मंगलवार यानी की आज 26 नवंबर को स्कूल दोबारा खुल गए और जरूरी चीजों की दुकानें भी खुलनी शुरू हो गईं।

Read Also: रिपोर्ट में हुआ खुलासा… आने वाला समय बच्चों के लिए हो सकता है खतरनाक!

हालांकि, इंटरनेट सेवाएं अब भी बंद हैं। प्रशासन हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए है और संवेदनशील इलाकों में भारी सुरक्षा बल तैनात हैं। प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल और संवेदनशील क्षेत्रों में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवान तैनात किए गए हैं। जिला प्रशासन ने हालात को पूरी तरह कंट्रोल रखने के लिए निगरानी और गश्त बढ़ा दी है।

Read Also: मुंबई में 26/11 आतंकी हमले की बरसी पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

मुरादाबाद के DIG मुनिराज जी ने कहा कि आज के दिन में सुबह से संभल एकदम पूरे सामान्य तरह चल रही है। कोई दिक्कत नहीं है, सभी लोग अपनी दुकान खोल रहे हैं, लोग अपने-अपने काम पर लगे हुए हैं कोई दिक्कत नहीं है और पुलिस प्रशासन स्थिति पर निगरानी कर रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *