JMM नेता हेमंत सोरेन ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात

Swearing Ceremony in Jharkhand:  झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी में एएपी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें अपने शपथ समारोह के लिए आमंत्रित किया।सोरेन के साथ उनकी पत्नी कल्पना भी शामिल हुईं। सोरेन का केजरीवाल परिवार ने अपने आवास पर स्वागत किया।

Read also- झारखंड में शपथ ग्रहण की तैयारी तेज, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से मिले JMM नेता हेमंत सोरेन

कांग्रेस के राहुल गांधी और आरजेडी के तेजस्वी यादव सहित इंडिया ब्लॉक के कई नेता 28 नवंबर को हेमंत सोरेन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं।झारखंड मुक्ति मोर्चा नीत गठबंधन ने झारखंड विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए सत्ता की चाबी अपने पास बरकरार रखी।सोरेन ने बीजेपी के गमलियाल हेम्ब्रोम को 39,791 मतों के अंतर से हराकर बरहेट सीट बरकरार रखी।

Read also- हुंदै मोटर को महाराष्ट्र Tax Authority से मिला नोटिस, पांच करोड़ रुपये पर किया जबाब तलब

झारखंड में फिर JMM सरकार-  झारखंड में शनिवार को जेएमएम की अगुवाई वाले गठबंधन ने लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की।जेएमएम और सहयोगी पार्टियों ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें जीतकर बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए को करारी शिकस्त दी।2019 के चुनावों में, जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन 47 सीटों पर विजयी हुआ था।

जेएमएम को मिली बड़ी जीत-  इस बार जेएमएम ने 34 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि गठबंधन सहयोगी कांग्रेस 16 और आरजेडी चार निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की। ​​सीपीआई (एमएल) लिबरेशन को दो सीटें मिलीं हैं।दूसरी ओर, एनडीए को सिर्फ 24 सीटों से संतोष करना पड़ा, जिसमें बीजेपी ने 21 सीटें जीतीं, जबकि उसके तीन सहयोगियों – आजसू पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और जेडीयू ने एक-एक सीट हासिल की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *