विश्व शतरंज चैम्पियनशिप में बड़ा उलटफेर, पहला मैच हारने के बाद डी. गुकेश ने की शानदार वापसी

World Chess Championship:

World Chess Championship: भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने मंगलवार को यहां विश्व शतरंज चैम्पियनशिप की दूसरी बाजी में गत चैंपियन डिंग लिरेन से ड्रा खेला।चौदह बाजियों के इस मैच के शुरुआती मुकाबले को सोमवार को गंवाने वाले गुकेश ने काले मोहरों से खेलते हुए चीन के अनुभवी खिलाड़ी को ड्रा पर रोककर अच्छी वापसी की। पहला मुकाबला जीतने वाले लिरेन के पास अब 1.5-0.5 की बढ़त है।

Read also- हुंदै मोटर को महाराष्ट्र Tax Authority से मिला नोटिस, पांच करोड़ रुपये पर किया जबाब तलब

चेन्नई के खिलाड़ी ने मुकाबला ड्रॉ होने के बाद कहा, ‘‘विश्व चैम्पियनशिप मैच में काले मोहरों के साथ ड्रा हमेशा अच्छा होता है। ये मैच अभी शुरुआती चरण में है और हमारे पास अभी काफी समय है।’’अठारह वर्षीय गुकेश विश्व खिताब के लिए सबसे कम उम्र के दावेदार हैं और वे विश्वनाथन आनंद के बाद ये खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बनने की कोशिश कर रहे हैं।आनंद ने अपने शानदार करियर में पांच बार ये खिताब अपने नाम किया है। गकेश शुरुआती मुकाबले में जहां अपनी चालों को लेकर संघर्ष कर रहे थे वहीं दूसरे दिन उन्होंने कोई गलती नहीं की।

Read also- गोवा विश्वविद्यालय ने संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर साल भर चलने वाले उत्सव की शुरुआत की

एक अंक की बढ़त होने के कारण लिरेन ने भी भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ आक्रामक रूख अपना कर ज्यादा जोखिम लेना सही नहीं समझा। गुकेश ने काले मोहरों से अपनी 23वीं चाल के बाद ड्रॉ के लिए सहमति जता दी।लिरेन ने पिछला विश्व चैंपियनशिप खिताब रूस के इयान नेपोमनियाचची के खिलाफ तीन बार पिछड़ने के बाद जीता था।

ऐसे में गुकेश के पास भी वापसी का पूरा मौका है।गुकेश ने कहा, ‘‘ विश्व चैम्पियनशिप में खेलने वाले किसी भी खिलाड़ी पर दबाव होना लाजमी है। यहां बहुत दबाव है। मैं हालांकि इसे एक चुनौती के तौर पर देख रहा हूं कि मैं इतने सारे लोगों और अपने देश का प्रतिनिधित्व कर सकता हूं।’’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *