लोक सभा अध्यक्ष एवं सांसदों ने रवि राय को पुष्पांजलि अर्पित की

Lok Sabha Speaker: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज संविधान सदन में लोक सभा के पूर्व अध्यक्ष, रवि राय की जयंती के अवसर पर उन्हें  पुष्पांजलि अर्पित की।संसदीय कार्य मंत्री एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री, किरेन रिजिजू; राज्य सभा के उपसभापति, हरिवंश; संसद सदस्यों एवं पूर्व सदस्यों ने इस अवसर पर श्री राय को श्रद्धांजलि अर्पित की।

लोक सभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह एवं राज्य सभा के महासचिव पी.सी. मोदी ने भी रवि राय को पुष्पांजलि अर्पित की।श्री रवि राय का जन्म 26 नवंबर 1926 को उड़ीसा के पुरी जिले के भानरागढ़ गांव में हुआ था। वह 1967 में पहली बार लोक सभा (चौथी लोक सभा) के लिए चुने गए । श्री राय ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के रूप में भी कार्य किया। श्री रवि राय नौवीं लोक सभा के अध्यक्ष रहे और 19 दिसंबर 1989 से 09 जुलाई 1991 तक इस पद पर रहे। श्री रवि राय का चित्र संविधान सदन की बाहरी लॉबी में रखा गया है और इसका अनावरण 10 फरवरी, 2014 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने किया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *