GST डिपार्टमेंट ने Zomato को भेजा 803.40 करोड़ रुपये की डिमांड का नोटिस

"zomato notice, Business news, Stock market news, शेयर बाजार की ताजा खबर, स्टॉक मार्केट न्यूज अपडेट्स

Zomato GST Notice: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो को GST डिपार्टमेंट की तरफ से एक नोटिस जारी किया गया है.जोमैटो ने कहा कि ठाणे में माल एवं सेवा कर डिपार्टमेंट ने उसे 803. 4 करोड़ रुपये का कर मांग नोटिस भेजा है.इस नोटिस में ब्याज और जुर्माना शामिल है। अगर डिलिवरी शुल्क पर ब्याज और जुर्मानें के साथ GST का भुगतान नही करने के संबंध में भी नोटिस मिला है. कंपनी का कहना है कि वह उचित जगह अपील दायर करेगी.Zomato GST Notice

Read also – दिल्ली के 6 और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच जारी

कंपनी ने क्या कुछ बताया है?- जोमैटो ने कहा कि कंपनी को 12 दिसंबर, 2024 को एक आदेश प्राप्त हुआ है… 29 अक्टूबर, 2019 से 31 मार्च, 2022 की अवधि के लिए सीजीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क, ठाणे आयुक्तालय, महाराष्ट्र के संयुक्त आयुक्त द्वारा पारित है। इसमें लागू ब्याज के साथ 401,70,14,706 रुपये के जीएसटी की मांग और 401,70,14,706 रुपये के जुर्माने की पुष्टि की गई है।

Read also – श्रीनगर में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी, माइनस तीन डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

कंपनी ने कहा कि हमारा मानना​है कि हमारे पास मजबूत मामला है, जो हमारे बाहरी कानूनी और कर सलाहकारों की राय से समर्थित है। कंपनी उचित प्राधिकारी के समक्ष आदेश के खिलाफ अपील दायर करेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *