Madhya Pradesh: इंदौर में भिखारियों को भीख देने वालों पर होगी FIR

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के इंदौर को भिखारियों से मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सोमवार को कहा कि एक जनवरी, 2025 से भिखारियों को भीख देने वालों के खिलाफ प्रशासन FIR दर्ज करना शुरू कर देगा। जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि प्रशासन ने इंदौर में भीख मांगने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश पहले ही जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि भीख मांगने के खिलाफ हमारा जागरूकता अभियान शहर में दिसंबर महीने के अंत तक चलेगा। अगर कोई व्यक्ति एक जनवरी से भीख देते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की जाएगी।

Read Also: Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR में एक बार फिर ग्रैप-4 लागू, AQI 400 के पार

अधिकारी ने कहा कि मैं इंदौर के सभी निवासियों से अपील करता हूं कि वे लोगों को भीख देकर पाप के भागीदार न बनें। प्रशासन ने हाल के महीनों में लोगों को भीख मांगने के लिए मजबूर करने वाले कई गिरोहों का पर्दाफाश किया है और भीख मांगने में शामिल कई लोगों का पुनर्वास भी किया गया है।

Read Also: कमजोर वैश्विक रुख से शेयर बाजार में आई गिरावट, सेंसेक्स 385 अंक लुढ़का

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने देश के 10 शहरों को भिखारी मुक्त बनाने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिसमें इंदौर भी शामिल है। Madhya Pradesh

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *