Delhi: बवाना की एक फैक्ट्री में लगी आग, मौके पर पहुंचीं 15 दमकल गाड़ियां

Delhi:

Delhi: आज सुबह उत्तरी दिल्ली के बवाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री में भारी आग लगी है। तुरंत आग की लपटें ऊपर तक फैलने लगी और सुबह 6:19 बजे मामले की सूचना फायर कंट्रोल रूम को मिली। लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने और घायल होने की सूचना नहीं है। मौके पर आग बुझाने का काम तेजी से किया जा रहा है।

Read Also: Madhya Pradesh: इंदौर में भिखारियों को भीख देने वालों पर होगी FIR

बता दें कि बात की पुष्टि करते हुए फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने भी कहा है कि मौके पर आग बुझाने वाली 15 गाड़ियां अलग-अलग फायर स्टेशनों से भेजी गईं। आग बुझाने में 90 से अधिक फायरकर्मी लगे हुए हैं, लेकिन अभी तक किसी की मौत या घायलता की सूचना नहीं मिली है। मौके पर आग तेजी से बुझाई जा रही है।

Read Also: Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR में एक बार फिर ग्रैप-4 लागू, AQI 400 के पार

इससे पहले सोमवार (9 दिसंबर) को दिल्ली के राजौरी गार्डन क्षेत्र में एक रेस्तरां में भयंकर आग लगी। राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत की पहली मंजिल पर यह रेस्तरां है। दोपहर 2:14 बजे आग लगी, जिसे नियंत्रित करने के लिए मौके पर 10 दमकल गाड़ियों को भेजा गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा, “हमें दोपहर 2.01 बजे राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास आग लगने की जानकारी मिली।” आग को नियंत्रित करने के लिए तुरंत दस दमकल गाड़ी मौके पर भेजी गईं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *