घायल BJP सांसदों से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे राजनाथ सिंह, संसद में धक्का-मुक्की को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Political News: Rajnath Singh reached hospital to meet injured BJP MPs, called the scuffle in Parliament unfortunate, Scuffle incident in Parliament, two BJP MPs injured, both MPs in ICU, health update of BJP MPs, scuffle incident in Parliament, two BJP MPs injured, both MPs in ICU, health update of BJP MPs, #shuffle, #RajnathSingh, #parliament, #BJPGovernment, #RML, #hospital, #MLA, #Congress, #RahulGandhi, #BJPMLA, #ICU, #NarendraModi, #AmitShah

Political News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार 19 दिसंबर को दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में घायल बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत से मुलाकात की। संसद परिसर में विपक्ष और एनडीए सदस्यों के बीच धक्का-मुक्की में बुधवार 18 दिसंबर को दोनों बीजेपी सांसदों को सिर में चोटें आईं हैं। Political News: 

Read Also: अमित शाह ने की जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा, कल की थी उमर अब्दुल्ला से मुलाकात

बता दें, मुलाकात के बाद राजनाथ ने कहा, दो सांसद, प्रताप चंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत अस्पताल में भर्ती हैं। मैं उनका हालचाल लेने आया था। प्रताप चंद्र सारंगी के सिर में दो टांके लगे हैं और मुकेश राजपूत के सिर में भी चोटें आई हैं। दोनों सांसदों की हालत स्थिर है। डॉक्टरों ने बताया मुझे विश्वास है कि घायल सांसदों को पूरी तरह से ठीक होने में दो या तीन दिन या उससे अधिक का समय लग सकता है। ये घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। स्वस्थ लोकतंत्र में ऐसी घटनाएं बेहद निंदनीय हैं।

Read Also: Health News: शरीर को फिट रखने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, हेल्थ एक्सपर्ट ने कही ये बात

इस बीच बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर और बांसुरी स्वराज सहित एनडीए के तीन सांसदों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। राहुल पर आरोप है कि उन्होंने संसद में घुसने के दौरान बलपूर्वक बीजेपी सांसदों को धक्का दिया, जिसमें दोनों सांसदों को चोटे आईं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *