Heart Attack: सर्दियों का मौसम हर किसी को सुहाना लगता है लेकिन सर्दियों में अक्सर लोगों को सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड सकता है.इस कड़ाके की ठंड में त्वचा का रूखापन और साथ ही दिल का दौरा( Heart Attack) पड़ने का खतरा भी बढ़ जाता है.स्टडी के मुताबिक ठंड में दिल का दौरा पड़ने का खतरा 53% तक बढ़ सकता है. यही वजह है कि सर्दियों के मौसम में आपको अपनी हार्ट हेल्थ पर खास ध्यान देना चाहिए. आइए जानते हैं इस आर्टिकल में कुछ ऐसे तरीके के बारे में जिन्हें फॉलो कर आपने आप को दिल से जुड़ी सेहत को डैमेज होने से बचा सकते हैं.
Read also-Weather Forecast: दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
सर्दियों में इस तरीके से नहाना पड़ सकता हैं भारी – अगर आप भी सर्दियों में ठंडे पानी से नहाते हैं सबसे पहले पानी अपने सिर पर डालते हैं तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं इस तरीकों को अपनाना पड़ सकता हैं क्योंकि सिर पर एकदम पानी डालने से आपका ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो सकता है. जिससे आप हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक जैसी खतरनाक बीमारियों की चपेंट में आ सकते है.इसलिए आपको समय रहते इस गतल तरीकों को फॉलो करना छोड़ दें वरना आपकी जान पर भारी पड़ सकता है।
क्या है नहाने का सही तरीका- बॉडी के टेंपरेचर को संतुलित रखने के लिए आपको पहले पैरों पर और फिर हाथ और पीठ पर पानी डालना चाहिए। इसके अलावा आपको ठंडे या फिर गर्म पानी की जगह गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक सर्दियों में 5 से 10 मिनट से ज्यादा देर तक नहीं नहाना चाहिए वरना आपकी त्वचा पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
Read also-AAP को लगा झटका:’संजीवनी-महिला सम्मान जैसी कोई योजना नहीं’ हो सकता है आपके साथ फ्रॉड
गौर करने वाली बात-अगर आप अपनी सेहत और त्वचा को हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको नहाने के सही तरीके को ही फॉलो करना चाहिए। इसके अलावा आपको रात में ऊनी कपड़े पहनकर नहीं सोना चाहिए वरना आपको सेहत से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
