तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई कार.. 2 की मौत

Tamil Nadu Accident: 

Tamil Nadu Accident:  तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में गुरुवार को कार दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई और बच्चों सहित 10 लोग घायल हो गए।कार में सवार सभी एक परिवार का हिस्सा थे जो मदुरै में मीनाक्षी अम्मन मंदिर के दर्शन के बाद श्रीरंगम, त्रिची जा रहे थे। डिंडीगुल में नाथम रोड पर कार बेकाबू होकर सड़क किनारे अवरोधक से टकराई और फिर पुल की रेलिंग से टकरा गई।इस हादसे में 45 साल की शोभा और 61 साल की शोभना की मौैके पर ही मौत हो गई। वही, बच्चों सहित दस लोगों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें एंबुलेंस में नाथम सरकारी अस्पताल ले जाया गया।इसके बाद आगे के इलाज के लिए घायलों को मदुरै के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Read also-Business: शेयर बाजार हुआ बम-बम, निवेशकों की संपत्ति बढकर 8.52 लाख करोड़ पर पहुंची

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *