IPL 2020- टूर्नामेंट से पहले दादा एक्टिव, तैयारियों का जायजा लेने UAE पहुंचे सौरव गांगुली

शारजाह– इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का कांउटडाउन शुरू हो चुका है। बस 4 दिन बाद टूर्नामेंट यूएई में शुरू होना है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली आईपीएल की तैयारियों का जायजा लेने यूएई पहुंचे। यहां उन्होंने इस साल आईपीएल की मेजबानी करने वाले तीन स्थलों में से एक शारजाह स्टेडियम का दौरा किया। इस दौरान गांगुली ने स्टेडियम की तारीफ की। उनके साथ पूर्व आईपीएल प्रमुख राजीव शुक्ला भी मौजूद रहे। इस साल आईपीएल के मुकाबले दुबई, अबु धाबी और शारजाह में खेले जाएंगे।


प्रेस रिलीज में बताया गया कि गांगुली ने कहा कि युवा खिलाड़ी उस क्रिकेट मैदान में खेलने को लेकर उत्सुक हैं जहां सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ियों ने इतिहास रचा है। हाल में शारजाह स्टेडियम में बड़े पैमाने पर रिनोवेशन किया गया है, जिसमें नई कृत्रिम छत लगाना, रॉयल सुइट को अपग्रेड करना के अलावा कॉमेंट्री बॉक्स और हॉस्पिटैलिटी बॉक्स को कोविड-19 से जुड़े नियमों के अनुसार तैयार करना शामिल है।

Also Read: US Open 2020- डॉमिनिक थीम ने मेन सिंगल्स का खिताब जीतकर रचा इतिहास

गांगुली के साथ तैयारियों के जायजा लेने के दौरान आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल, पूर्व आईपीएल प्रमुख राजीव शुक्ला और आईपीएल सीओओ हेमंग अमीन भी मौजूद रहे। वहीं साथ में बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरुण धूमल, बीसीसीआई संयुक्त सचिव जयेश जॉर्ज और मुबासिर उस्मानी के अलावा एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के महाप्रबंधक भी मौजूद थे। शारजाह में आईपीएल के 12 मैच खेले जाएंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *