लखनऊ में समाजवादी पार्टी और BJP के बीच छिड़ा ‘बुलडोजर’ पोस्टर वार

उत्तर प्रदेश की सियासत में सपा और BJP के बीच सियासी वार-पलटवार का दौर जारी है। लखनऊ में समाजवादी पार्टी और BJP के बीच ‘बुलडोजर एक्शन’ के इर्द-गिर्द पोस्टर वार चल रहा है और एक-दूसरे पर तंज कसते हुए हमले हो रहे हैं।

Read Also: BGT: रोहित शर्मा ने खुद को बाहर रखा, भारत ने लिया टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में BJP और सपा के बीच यह टकराव तब शुरू हुआ जब BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता शम्सी आजाद ने एक पोस्टर लगाया, जिसमें एक बुलडोजर का चित्र छपा था और साथ ही उस पर एक नारा भी लिखा था कि, “चरखे से क्रांति आई, बुलडोजर से शांति आई”।

BJP के पोस्टर के जवाब में समाजवादी पार्टी ने अपना पोस्टर लगाया, जिसमें दावा किया गया कि उत्तर प्रदेश में सत्ता में वापस आने के बाद बुलडोजर को गैराज में भेज दिया जाएगा। 2027 के चुनाव में बुलडोजर नहीं बल्कि साइकिल अपनी ताकत दिखाएगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *