PM मोदी आज दिल्लीवासियों को देंगे 4500 करोड़ की योजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में चुनाव से पहले बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। इसके तहत PM मोदी दिल्लीवासियों को 4500 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे, जिसमें स्वाभिमान फ्लैट्स का अवलोकन भी शामिल है।

Read Also: न्यूयॉर्क के क्वींस में नाइट क्लब के बाहर गोलीबारी, 10 लोग घायल

दिल्ली BJP ने इस बात की जानकारी देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया कि, “दिल्लीवासियों को प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी देंगे 4500 करोड़ की योजनाओं की सौगात, आज 3 जनवरी, 2025 को दिल्ली में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।”

इस बारे में PM मोदी ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, “आज दिल्ली के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। अशोक विहार में एक कार्यक्रम में, दिल्ली के लोगों के लिए ‘Ease of Living’ को बढ़ावा देने वाले कई विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।”

Read Also: लखनऊ में समाजवादी पार्टी और BJP के बीच छिड़ा ‘बुलडोजर’ पोस्टर वार

इसके साथ ही उन्होंने दूसरी पोस्ट में लिखा कि, “इन परियोजनाओं में पूर्वी दिल्ली के सूरजमल विहार के पूर्वी परिसर में एक अत्याधुनिक शैक्षणिक ब्लॉक और द्वारका के पश्चिमी परिसर में एक और ब्लॉक शामिल है। इसके अतिरिक्त, नजफगढ़ के रोशनपुरा में वीर सावरकर कॉलेज की नींव रखी जाएगी, जिसे अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ शिक्षा में उत्कृष्टता को मूर्त रूप देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।”
इसके अलावा PM मोदी ने कहा कि, “ये प्रयास भावी पीढ़ियों को ज्ञान, नवाचार और अवसरों से सशक्त बनाकर उन्हें विकास और सीखने के लिए प्रेरित करने वाले वातावरण में पोषित करने की हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *