J&K: बांदीपोरा में सेना की गाड़ी खाई में गिरने से 2 जवानों की मौत, 3 घायल

J&K: जम्मू कश्मीर में सेना के जवानों के साथ सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां बांदीपोरा इलाके में सेना की गाड़ी खाई में गिरने से 2 जवानों की मौत हो गई है और वहीं 3 जवान घायल हो गए हैं।

Read Also: पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, 6 मजदूरों की मौत कई घायल

आपको बता दें, बांदीपोरा जिले में सेना की एक गाड़ी खाई में गिरने से 2 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई और 3 जवान घायल हो गए हैं। सैन्य अधिकारियों ने शनिवार को ये जानकारी दी है। घायल जवानों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

इस सड़क दुर्घटना पर सैन्य अधिकारी ने बताया है कि उत्तरी कश्मीर जिले में एस.के. पायन के पास सेना की एक गाड़ी सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। इस स़ड़क हादसे में 2 जवानों की मौत हो गई और 3 जवानों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया।

Read Also: कुरुक्षेत्र: मां भद्रकाली के दर्शन कर CM सैनी ने किया श्री देवीकूप मंदिर में 51 फुट की विराट ‘माँ’ संरचना का शिलान्यास

जिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. मसरत इकबाल ने बताया कि 2 सैनिकों को ‘‘मृत अवस्था में और 3 जवानों को घायल अवस्था में अस्पताल में लाया गया। इसके बाद घायल जवानों को होश आने पर उन्हें श्रीनगर रेफर कर दिया गया है।’’

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *