वायु प्रदूषण के स्तर में गिरावट के बीच दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 से प्रतिबंध हटाया गया

GRAP-3 News :

GRAP-3 News : दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता पर केंद्र के आयोग ने एक बार फिर एक्शन लिया है।मौसम संबंधी परिस्थितियों, विशेष रूप से हवा की गति में सुधार होने पर वायु प्रदूषण के स्तर में गिरावट के मद्देनजर रविवार को जीआरएपी (ग्रैप) के तहत तीसरे चरण के प्रतिबंधों को हटा दिया। एक आधिकारिक आदेश में ये जानकारी दी गई है।रविवार को शाम चार बजे शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एएक्यूआई) 339 रहा।

Read also-Crime: यूपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सीओ पर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमानों के अनुसार अनुकूल वायु गुणवत्ता में और सुधार होने की संभावना है और ये ‘‘गंभीर’’ से ‘‘खराब’’ श्रेणी में आ सकती है।आईएमडी ने अगले दो-तीन दिनों में लगातार पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश होने का अनुमान है।दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण कम करने की रणनीति बनाने के लिए जिम्मेदार वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने क्षेत्र के अधिकारियों को तीसरे चरण के तहत निर्धारित प्रतिबंधों को तुरंत हटाने का निर्देश दिया है।

Read also-मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा, ई-बाइक में आग लगने से झुलसी बच्ची …दो घायल

दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड का असर साफ देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में बीती रात से आज दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा, जिससे अभूतपूर्व नौ घंटे तक विजिबिलिटी शून्य रही। मौसम विभाग ने बताया है कि इस मौसम में पहली बार इतने लंबे समय तक कोहरा छाया रहा है। वहीं इसके साथ ही तापमान गिरने से सर्दी का सितम भी देखने को मिल रहा है। अभी आगे भी मौसम कुछ ऐसा ही रहने की संभावना है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *