नेहरू के PM बनने को लेकर केंद्रीय मंत्री खट्टर ने दिया बड़ा बयान, हुड्डा ने किया पलटवार

देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के PM बनने को लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का बड़ा बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि, “जवाहर लाल नेहरू एक्सीडेंटल प्रधानमंत्री बने थे। उस समय उनकी जगह कोई इसका हकदार थे तो वह सरदार वल्लभभाई पटेल और डॉ. भीमराव अंबेडकर थे। उनके इस बयान पर हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पलटवार किया है।

Read Also: दिल्लीवासियों के अधिकारों का हनन कर AAP राष्ट्र और दिल्ली की सुरक्षा से समझौता कर रही है: स्मृति ईरानी

आपको बता दें, हरियाणा के रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में एक सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बीआर अंबेडकर का अपमान किया है। खट्टर ने रविवार को कहा कि जवाहर लाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री “एक्सीडेंटली” बने थे और उस समय इस पद के अगर कोई असल हकदार थे तो वह सरदार वल्लभभाई पटेल और डॉ. भीमराव अंबेडकर थे। PM पद के लिए वो इनसे अधिक योग्य थे।

Read Also: साइबर स्कैम्स से बचाव के लिए भारत में लॉन्च हुआ AI-powered Deepfake Detector

इसके दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की इस टिप्पणी पर पलटवार करते हुए हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि खट्टर खुद ‘एक्सीडेंटली’ मुख्यमंत्री बने और इसलिए वह इस तरह की बातें कर रहे हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *