Crime News: उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में सोमवार 27 जनवरी की शाम चार मंजिला इमारत ढह गई, जिसके मलबे में से 12 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है, लेकिन अभी भी कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। Crime News:
Read Also: PMमोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फोन पर की बात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा
दिल्ली पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा कि उन्हें शाम करीब सात बजे सूचना मिली कि ऑस्कर पब्लिक स्कूल के पास 200 वर्ग गज में बनी एक इमारत ढह गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीसीआर कॉल शाम 6.58 बजे मिली। बचाव अभियान अभी भी जारी है और हमें लगता है कि कुछ लोग अभी भी फंसे हुए हैं। पुलिस, अग्निशमन, डीडीएमए और एनडीआरएफ कर्मी मौके पर हैं। अब तक 12 लोगों को बचाया गया है, जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read Also: बुराड़ी में चार मंजिला इमारत ढही, राहत-बचाव कार्य जारी
दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि हमारी टीम ने तीन लड़कियों और एक आदमी को बचाया, जिन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। डीएफएस ने कहा कि घटना के बाद आपातकालीन सेवाओं को तुरंत शुरू किया गया। डीएफएस प्रमुख गर्ग ने कहा कि बचाव कार्यों में सहायता के लिए नौ दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर तैनात किया गया है। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।
