महाकुंभ में हुई भगदड़ पर AAP ने उठाए सवाल, संजय सिंह बोले- महाकुंभ में VIP कल्चर पर रोक जरूरी

Sanjay Singh News:

Sanjay Singh News: आम आदमी पार्टी ने बुधवार को महाकुंभ में भगदड़ जैसी स्थिति के लिए प्रशासनिक कुप्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया और वीआईपी संस्कृति को खत्म करने की मांग की।एएपी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान धार्मिक सभा के दृश्यों को “डरावना” बताया।

Read also- धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले Bollywood में एंट्री करेंगे इब्राहिम अली खान, सितारों ने जताई खुशी

सरकार को व्यवस्था में सुधार करना चाहिए- उन्होंने इस दुखद घटना के लिए कुप्रबंधन, बदइंतजामी और आम श्रद्धालुओं की जगह वीआईपी मूवमेंट पर प्रशासन का विशेष ध्यान होना ज़िम्मेदार है।उन्होंने कहा अभी महाकुंभ का काफी समय बचा हुआ है,कई और महास्नान होने हैं। आज जैसी दुखद घटना आगे न हो इसके लिए सरकार को व्यवस्था में सुधार करना चाहिए। वीआईपी कल्चर पर लगाम लगनी चाहिए और सरकार को आम श्रद्धालुओं के जरूरतों की पूर्ति के लिए बेहतर इंतजाम करने चाहिए।

Read also- मौनी अमावस्या पर वाराणसी और अयोध्या में श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

संजय सिंह, नेता, एएपी: मैं एक बहन जी को देख रहा था, वो अपने किसी परिजन को मुंह से ऑक्सीजन देकर जिंदा करने की कोशिश कर रही थी। ऐसे-ऐसे दृश्य और ऐसे -ऐसे वीडियो आए जिसमें इस महाकुंभ की भगदड़ में मारे गए लोगों को स्ट्रेचर पर लेकर जाया जा रहा है। और जो परम पूज्य महामंडलेश्वर प्रेमानंद पुरी महाराज जी ने कहा कि लगभग 20 से 25 अखाड़ों ने बार-बार निवेदन किया कि भीड़ बहुत बढ़ रही है, आप सेना के हवाले यहां की व्यवस्था दे दीजिए।

VIP मूवमेंट पर उठे सवाल-  मुझे लगता है इसमें कोई बुराई नहीं थी।भारत की सेना ऐसे हर मौके पे आगे रहकर व्यवस्था को बनाने में अपना सहयोग देती है। लेकिन उन लोगों के रिक्वेस्ट को नहीं माना गया। अखाड़ों की रिक्वेस्ट को नहीं माना गया। ये महामंडलेश्वर प्रेमानंद पुरी महाराज जी का बयान है। देखिए, इसमें हम लोग बोलना नहीं चाह रहे थे क्योंकि एक धार्मिक पर्व है और हम चाहते हैं सारे लोग उसको खुशी-खुशी मनाए। मगर उस बदइंतजामी को लेकर वीडियो पहले से आ रहे थे। लोग कह रहे थे कि वीआईपी मूवमेंट के कारण रास्ते बंद रहते हैं।

 CM योगी से की ये अपील –मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से कहना चाहूंगा कि कृपा करके अब सारे वीआई वीआईपी मूवमेंट रोक दीजिए। अगर आप महाकुंभ में आए हुए सभी श्रद्धालुओं का,उनकी भावनाओं का, उनके व्यवस्था का ख्याल रखते हैं तो कृपा करके वीआईपी मूवमेंट सारे बंद कर दीजिए। जबतक ये स्नान चल रहा है।जबतक महाकुंभ का महीना चल रहा है। सारे वीआईपी मूवमेंट बंद कीजिए।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *