mahakumbh 2025: महाकुंभ में हादसे होने के बाद सुचारू यात्रा के लिए किए गए ये बड़े इंतजाम

Mahakumbh Traffic Jam:

 mahakumbh 2025: कानपुर रेलवे स्टेशन बुधवार दोपहर यात्रियों से खचाखच भरा नजर आया। यहां मौजूद लोगों में से कई या तो महाकुंभ में शामिल होने प्रयागराज जा रहे थे या फिर वहां से वापस लौट रहे थे।प्रयागराज की यात्रा करने वाले कुछ श्रद्धालुओं ने बताया कि संगम पर भगदड़ जैसे हालात पैदा हो जाने के बाद वे अपने गृह नगर वापस लौट रहे हैं..mahakumbh 2025

Read also- चुनाव आयोग को केजरीवाल का जवाब… हरियाणा से मिलने वाला पानी सेहत के लिए बेहद खराब

कुछ श्रद्धालुओं ने बताया कि भगदड़ जैसे हालात के बाद उन्होंने प्रयागराज में रुकने का अपना प्लान रद्द कर दिया। हालांकि, उन्होंने ट्रेनों और कानपुर स्टेशन पर किए गए इंतजामों पर संतोष जताया। साथ ही उन्होंने बिना आरक्षण वाले यात्रियों के लिए की गई व्यवस्था के लिए प्रशासन की तारीफ की।रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन रद्द होने की खबरों को खारिज करते हुए इन्हें भ्रामक और शरारतपूर्ण बताया।वहीं उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में महाकुंभ में जाने वाले चार पहिया वाहनों में सवार यात्रियों को कुछ समय के लिए रोका जा रहा है।

Read also-Siddhivinayak Temple Dress Code: श्री सिद्धिविनायक मंदिर में लागू हुआ ड्रेस कोड, छोटे कपड़ों पर रोक

अधिकारियों ने बताया कि संगम नगरी में भीड़भाड़ को रोकने के लिए ये कदम उठाया जा रहा है। राज्य के कई जिलों के साथ-साथ कई दूसरे राज्यों के लोग भी प्रयागराज जाने के लिए इसी शहर से होकर गुजर रहे हैं। अधिकारियों ने ये भी बताया कि प्रयागराज से लौटने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर यातायात व्यवस्था की गई है।  प्रयागराज से आने-जाने वाले सभी मार्गों पर यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है। रीवा में मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश सीमा पर वाहनों के जाम में फंसने की भी खबरें हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *