महाकुंभ भगदड़ में तीर्थयात्रियों की मौत पर CM मोहन यादव ने किया शोक व्यक्त

#gwaliorwomenmissinginmahakumbh, #mahakumbhstampede, #mohanyadav, #compensationtodeceased

Mahakumbh Stampede Case : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को महाकुंभ में भगदड़ जैसे हालात में कई तीर्थयात्रियों की मौत पर दुख व्यक्त किया। जापान के टोक्यो में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये बहुत दुखद घटना है जो मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान से पहले हुई.भगवान उनकी आत्मा को महाकाल की शरण में जगह दें..Mahakumbh Stampede Case 

Read also- mahakumbh 2025: महाकुंभ में हादसे होने के बाद सुचारू यात्रा के लिए किए गए ये बड़े इंतजाम

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तीर्थयात्रियों से सुरक्षित रहने और कुम्भ यात्रा से सुरक्षित लौटने का आग्रह किया। महाकुंभ मेले में बुधवार तड़के भगदड़ जैसे हालात में करीब 30 लोगों की मौत हो गई और 60 घायल हो गए। रात एक से दो बजे के बीच हुई घटना के कई घंटे बाद शाम को महाकुंभ के डीआईजी वैभव कृष्ण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हताहतों की संख्या का ब्योरा दिया।

Read also –भगदड़ के बाद घर को लौटे श्रद्धालु, प्रशासन ने किए सुचारू यात्रा के इंतजाम

अधिकारी ने बताया कि मृतकों में से 25 की पहचान कर ली गई है। इनमें से चार कर्नाटक से और एक-एक असम और गुजरात से हैं।घायलों में से 36 का अस्पताल में इलाज चल रहा है और बाकी को उनके परिवारों के साथ भेज दिया गया है। 12 साल बाद आयोजित महाकुंभ मेले 26 फरवरी को तक चलेगा।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *