Delhi Politics: दिल्ली में केजरीवाल के खिलाफ स्वाति मालीवाल ने खोला मोर्चा, घर के बाहर लगाया कूड़े का अंबार

Swati Maliwal News:

Swati Maliwal News: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने गुरुवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध दिखाने के लिए कूड़ा फेंका जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।स्वाति मालीवाल और उनके सहयोगियों ने विकासपुरी में सड़कों से कूड़ा उठाया, उसे तीन मिनी ट्रकों में भरा और फिरोजशाह रोड पर केजरीवाल के आवास पहुंचे।

Read also- सावधान! ओवरथिंकिंग की समस्या होने पर हो सकते है ये गंभीर परिणाम, जानिए इससे कैसे करें बचाव ?

मुस्कुराइए, ‘आप’ दिल्ली में हैं- उन्होंने वहां जमीन पर कूड़ा फेंका, जिसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका और वहां से हटा दिया।अरविंद केजरीवाल के पांच फिरोजशाह रोड पर आवास के पास सैकड़ों महिलाएं हाथों में तख्तियां लिए देखी गईं, जिन पर लिखा था, ‘‘मुस्कुराइए, ‘आप’ दिल्ली में हैं’’।स्वाति मालीवाल कचरा उठाने वाले तीन ट्रक में से एक में सवार होकर वहां पहुंचीं थी।इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे और कुछ लोग विकासपुरी से कूड़ा इकट्ठा करते दिख रहे हैं।

Read also- दूसरे दिन भी बोल रहा है मेहमान टीम का बल्ला, स्कोर 600 के करीब पहुंचा, उस्मान ख्वाजा का दोहरा शतक

दिल्ली वाले रोज जो गंदगी और बदबू झेलते हैं- उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘‘विकासपुरी में सालों से सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। लोग बहुत गुस्से में हैं। वे ये सारा कूड़ा इकट्ठा करके केजरीवाल के घर पर फेंकने जा रहे हैं।’उन्होंने कहा, ‘‘पूरी दिल्ली की हालत खराब हो गई है। दिल्ली वाले रोज जो गंदगी और बदबू झेलते हैं, आज वही केजरीवाल जी को झेलना पड़ेगा। जनता आ रही है, केजरीवाल जी, डरो मत।’’घटना के मद्देनजर केजरीवाल के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैरिकेड्स लगा दिए हैं और पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।’’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *