निर्मला सीतारमण ने मिथिला पेंटिंग वाली साड़ी पहन पेश किया बजट, पद्मश्री दुलारी देवी ने की थी भेंट

Budget 2025-26: Nirmala Sitharaman presented the budget wearing a saree with Mithila painting, Padmashree Dulari Devi had presented it, Budget 2025, Budget Nirmala Sitharaman, Nirmala Sitharaman Saree, Nirmala Sitharaman Madhubani Saree, Dulari Devi Madhubani

Budget 2025-26: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिथिला पेंटिंग वाली क्रीम कलर की साड़ी पहन कर शनिवार यानी की आज 1 फरवरी को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहला पूर्ण बजट पेश किया। निर्मला सीतारमण को ये साड़ी सुप्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री दुलारी देवी ने उस समय भेंट की थी, जब वे पिछले साल नवंबर महीने में बिहार के मिथिला क्षेत्र के दौरे पर थीं और इस दौरान वे मिथिला चित्रकला संस्थान गई थीं। लोकप्रिय मधुबनी पेंटिंग को मिथिला पेंटिंग के नाम से भी जाना जाता है। इसे लोक कला की एक पारंपरिक और जटिल शैली माना जाता है। बिहार के मिथिला क्षेत्र में इस कला की उत्पत्ति मानी जाती है।

Read Also: अगले हफ्ते आएगा नया इनकम टैक्स बिल, लोगों को है बड़े सुधार की उम्मीद

जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा के सदस्य संजय झा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को आम बजट पेश करने के लिए मिथिला पेंटिंग वाली साड़ी पहन कर मिथिला और बिहार का मान बढ़ाया है। इसके लिए उन्हें सभी मिथिला और बिहारवासियों की ओर से सहृदय धन्यवाद। उन्होंने कहा कि ये साड़ी उन्हें गत नवंबर महीने में मिथिला दौरे के दौरान मिथिला चित्रकला संस्थान में मिथिला पेंटिंग की सुप्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री दुलारी देवी जी द्वारा भेंट की गई थी।

Read Also: केंद्रीय बजट 2025-26 में कस्टम ड्यूटी में प्रावधान

बता दें, दुलारी देवी मधुबनी पेटिंग की प्रसिद्ध कलाकार हैं और उन्हें इस कला के क्षेत्र में योगदान के लिए साल 2021 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया था। इस कला रूप की विशेषता इसके जीवंत रंग, ज्यामितीय पैटर्न और प्राकृतिक रंगों का उपयोग है। मधुबनी पेंटिंग अक्सर हिंदू पौराणिक कथाओं, प्रकृति और दैनिक जीवन के दृश्यों को दर्शाती हैं। वे आम तौर पर मिथिला क्षेत्र की महिलाओं द्वारा बनाई जाती हैं और पीढ़ियों से चली आ रही हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *