केंद्रीय बजट में बिहार को मिला केवल ठेंगा, तेजस्वी यादव बोले हमारे CM ताली पीटते रह गए

Union Budget 2025:

Union Budget 2025 पेश होने के बाद तेजस्वी यादव की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है उन्होंने कहा है कि विशेष राज्य का दर्जा पता नहीं मिलेगा की नहीं, इन्होंने तो पहले ही मना कर दिया है  लेकिन चुनाव में  बहुत ऊंची- ऊंची बातें कि जाती थी। बहुत बड़ी बातें कि जाती थी जुमलेबाजी होती थी लेकिन आज के बजट पर बिहार के साथ कही ना कही खिलवाड़ किया गया है सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

Read Also: केंद्रीय बजट 2025 पर बोले राहुल गांधी…गोली के घाव पर केवल मरहम पट्टी की गई

इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि पिछले बजट में जब बात आई थी उसी को दोहराने की बात इन लोगों ने की है जब बजट में उन्होंने घोषणा की थी कि बिहार को पैकेज देंगे 69 हजार करोड़ का आप पहले उसका हिसाब दीजिए कहा गए 69 हजार करोड़ रुपए। 69 हजार करोड़ तो पहले से रिपैकेजिंग की थी उसी की केवल घोषणा की जा रहा है।

Read Also: मोदी सरकार थ्री के बजट से भारत कैसे आर्थिक तौर पर होगा मजबूत और कैसे मिलेगी आम आदमी को राहत ?

इसके साथ ही बिहार CM पर भी वार करते हुए  RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि CM हमारे अचेत अवस्था में है ताली पीट रहे है ये सब क्या हो गया । प्रधानमंत्री मोदी जी ने सब गुजरात को दिया, बिहार को क्या दिय़ा सब कुछ गुजरात को ही दिया है बिहार को केवल ठेंगा । .यही काम किया देश  के प्रधानमंत्री मोदी जी ने और बजट में जुमलेबाजी और पुरानी घोषणाओं की केवल भरमार है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *