कोटा में चल रहे चंबल फिल्म फेस्टिवल का समापन, शॉर्ट फिल्मों और डॉक्यूमेंट्रीज का रहा बोलबाला

Rajasthan: Chambal Film Festival concluded in Kota, short films and documentaries dominated.

Film Festival: राजस्थान के कोटा में चल रहा चंबल फिल्म फेस्टिवल का 8वां संस्करण शनिवार 1 फरवरी को खत्म हो गया। तीन दिवसीय महोत्सव में 93 देशों की 1,100 से ज्यादा फिल्में प्रदर्शित की गईं। जिनमें शॉर्ट फिल्में, डॉक्यूमेंट्रीज और एनिमेशन फिल्में शामिल रहीं।

Read Also: Mahakumbh: बसंत पंचमी के मौके पर महाकुंभ में तीसरा अमृत स्नान शुरू

बता दें, महोत्सव में प्रमुख फिल्म निर्माताओं की फिल्मों के अलावा स्थानीय फिल्म निर्माताओं की फिल्में और डॉक्यूमेंट्रीज और एनिमेशन फिल्मों को भी प्रमुखता से दिखाया गया। स्क्रीनिंग के दौरान शॉर्ट फिल्मों ने काफी सुर्खियां बटोरी क्योंकि शॉर्ट फिल्में अपने मैसेज को अच्छी तरह से ऑडियंस तक पहुंचा पा रही थीं।

Read Also: मेला प्रशासन ने मौनी अमावस्या की खामियों से ली सीख, बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त

महोत्सव में कई विदेशी प्रोड्यूसर और डायरेक्टर्स ने भी अपने अनुभव शेयर किए, आयोजकों को उम्मीद है कि कोटा फिल्मों की शूटिंग के लिए एक केंद्र बनकर उभरेगा और इस महोत्सव के जरिए शॉर्ट फिल्मों और डॉक्यूमेंट्रीज को भी अपनी आवाज मिलेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *