Grammy Awards 2025: चंद्रिका टंडन ने ग्रैमी अवार्ड जीतने पर शुभकामनाओं के लिए PM मोदी का आभार जताया

Chandrika Tandon News: भारतीय-अमेरिकी गायिका चंद्रिका टंडन ने ग्रैमी पुरस्कार जीतने के बाद उनकी सराहना करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।टंडन ने एल्बम ‘‘त्रिवेणी’’ के लिए बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम श्रेणी में ग्रैमी पुरस्कार जीता है।

Read also-अपकमिंग फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी’ में नजर आएंगे सुपरस्टार ARJUN कपूर, रिलीज हुआ ट्रेलर

टंडन ने बुधवार रात को ‘इंस्टाग्राम’ पर लिखा, ‘‘ये एक विशेष क्षण है जब भारत के प्रधानमंत्री ने भारत के वैश्विक कलाकारों की सार्वजनिक रूप से सराहना की है। ये एक बहुत ही शालीन और उत्साहवर्धक भाव है! मैं बहुत सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। धन्यवाद नरेंद्र मोदी जी।पोस्ट में टंडन ने पीएम मोदी के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की, जब उन्होंने 2023 में अमेरिका में प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी।

Read also-Ayodhya: मिल्कीपुर उप-चुनाव पर बिफरे अखिलेश यादव, चुनाव आयोग पर लगाया पक्षपात का आरोप

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को चंद्रिका टंडन को ग्रैमी पुरस्कार जीतने पर बधाई दी और कहा था कि ये सराहनीय है कि उन्हें भारतीय संस्कृति के प्रति इतना जुनून है और इसे लोकप्रिय बनाने के लिए वे काम कर रही हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *