हाथों में हथकड़ी, पैरों में जंजीर… विमान में चढ़ने से पहले यूएस बॉर्डर ने जारी किया खौफनाक वीडियो

Us Indian Deportation News:

Us Indian Deportation News: अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को सैन्य विमान से वापस भेजे जाने का यूएस बॉर्डर पेट्रोल ने एक वीडियो जारी जारी किया है।अमेरिका की तरफ से जारी किए वीडियो में हथकड़ीं और जंजीरों में बंधे भारतीय प्रवासी नजर आ रहे हैं।भारतीय प्रवासियों के साथ किए गए अमेरिकी सरकार के व्यवहार की विपक्ष आलोचना कर रहा है। इसे लेकर संसद में गुरुवार को जबरदस्त हंगामा हुआ।104 अवैध अप्रवासी भारतीयों का पहला ऐसा जत्था है, जिसे ट्रंप सरकार ने पिछले महीने शपथ ग्रहण के दौरान की गई कार्रवाई के तहत डिपोर्ट किया है।

Read also-Maha Kumbh: पाकिस्तान से आए 68 हिंदुओं ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

विपक्ष ने किया हंगामा-  संसद में आज भी विपक्षी सांसदों का हंगामा और प्रदर्शन देखने को मिला है। विपक्षी दलों के कई सांसदों ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस भेजने के तरीके को लेकर गुरुवार को सरकार की आलोचना की और प्रवासियों के साथ किए जा रहे व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। केसी वेणुगोपाल समेत विपक्ष के कुछ नेताओं ने आज संसद परिसर में हथकड़ी पहनकर विरोध प्रदर्शन किया है।

Read also-SBI का तीसरी तिमाही में लाभ 84 प्रतिशत बढ़कर 16,891 करोड़ रुपये हुआ

दविंदरजीत ने बयां किया दर्द-  पंजाब में जालंधर के रहने वाले 40 साल के दविंदरजीत दो महीने पहले अमेरिका गए थे। ट्रंप सरकार ने अमेरिका में उन्हें दो महीने बिताने के बाद वापस भारत भेज दिया है।वे पंजाब के उन लोगों में से शामिल हैं, जिन्हें अमेरिकी सैन्य विमान से भारत वापस भेजा गया है।बुधवार को वापस आने के बाद से दविंदरजीत सभी से दूर रह रहे हैं, लेकिन उनकी मां ने पीटीआई वीडियो से बात की। उन्होंने बताया कि वे पहले दुबई गए और फिर वहां से अमेरिका चले गए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *