आगरा में मैनेजर ने फांसी लगाकर की खुदखुशी, वीडियो वायरल कर.. पत्नी पर लगाया ये गंभीर आरोप

Agra Manager Suicide :

Agra Manager Suicide : मुंबई में एक निजी कंपनी में बतौर प्रबंधक कार्यरत, आगरा के एक युवक ने यहां कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के बाद उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसमें उसने अपनी पत्नी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।सदर क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विनायक भोसले ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मुंबई की एक फर्म में मैनेजर और आगरा के डिफेंस कॉलोनी निवासी मानव शर्मा ने पिछले साल निकेता से शादी की थी।

Read also-स्मार्टफोन के जरिए कहीं आपकी जासूसी तो नहीं हो रही, इन संकेतों से समझें और इस तरह करें बचाव !

मानव ने 24 फरवरी की सुबह अपने घर पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसके पिता नरेंद्र शर्मा द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, मानव (30) ने सुबह पांच बजे अपने कमरे में फांसी लगा ली। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 23 फरवरी को मानव और निकेता आगरा आए और मानव निकेता के साथ उसके माता-पिता के घर गया, जहां कथित तौर पर उसका अपमान किया गया। वह अपनी पत्नी को लेकर अपने घर वापस आया और आत्महत्या कर ली।

Read also-AFG Vs AUS: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही अफगानिस्तान टीम

पुलिस के अनुसार, आत्महत्या करने से पहले मानव ने अपने मोबाइल फोन पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए दोषी ठहराया। गुरुवार को दर्ज की गई शिकायत के आधार पर, पुलिस ने शुक्रवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद निकेता ने एक जवाबी वीडियो बयान जारी किया। अपने वीडियो में, निकेता ने आरोप लगाया कि मानव दुर्व्यवहार करता था, खासकर नशे में होने पर और उसने पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसे रोकने के लिए उसने हस्तक्षेप किया था।एसीपी भोसले ने बताया कि मानव का पोस्टमार्टम 24 फरवरी को किया गया था, लेकिन तब कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई थी। मानव की बहन ने बाद में उसके फोन पर वीडियो देखा, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।एसीपी भोसले ने बताया कि मानव और निकेता के रिश्ते में खटास थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *