Punjab Police News: पंजाब पुलिस ने शनिवार को पूरे राज्य में नशा विरोधी घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया है।मोहाली, फिरोजपुर, जालंधर, होशियारपुर, पटियाला, बठिंडा और तरनतारन सहित कई जगहों पर छापेमारी चल रही है।मोहाली में पत्रकारों से डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर ने कहा, “पुलिस और राज्य सरकार ने पूरे पंजाब में नशा विरोधी अभियान शुरू किया है। ये तब तक जारी रहेगा जब तक कि नशे से जुड़े सभी मामले खत्म नहीं हो जाते।उन्होंने बताया कि 25 जिलों और तीन आयुक्तालयों के हॉटस्पॉटों में घेराबंदी और तलाशी अभियान चल रहा है।
जसवीर सिंह का घर किया ध्वस्त- पंजाब पुलिस ने रविवार को नशा विरोधी घेराबंदी और तलाशी अभियान के बीच फिल्लौर में एक तस्कर के घर को ध्वस्त कर दिया।अधिकारी ने कहा, “हमने जसवीर सिंह का घर ध्वस्त कर दिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत तीन मामले दर्ज हैं।उन्होंने कहा, “ये नशे के खिलाफ पंजाब सरकार का एक ऑपरेशन है। ये स्पष्ट संदेश है कि जो लोग भी इसमें शामिल हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।अधिकारी ने कहा कि जालंधर में बाकी ड्रग तस्करों के घरों में और तोड़फोड़ की जा रही है।पंजाब पुलिस ने राज्य सरकार के निर्देश पर शनिवार को नशीली दवाओं के खिलाफ घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था।
Read also-तेलंगाना सुरंग हादसे पर कांग्रेस विधायक कृष्णा बोले- बचाव अभियान आज पूरा होने की संभावना
750 जगहों पर की गई छापेमारी – पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान शुरू करते हुए 750 जगहों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नशे के खिलाफ कैबिनेट उप-समिति की शनिवार को पहली बैठक हुई। उन्होंने बताया कि नशा रोधी अभियान के तहत चलाए जा रहे अभियान में करीब 12,000 पुलिसकर्मी शामिल हैं।
